Rajasthan

Aaj 17 April Tula Rashifal: तुला राशि वाले रिश्तों में रखें पारदर्शिता, मेहनत और धैर्य से मिलेगी सफलता

Last Updated:April 17, 2026, 06:46 IST

Aaj ka Tula Rashifal 17 April 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बदलाव और आत्मविश्लेषण से भरा रहेगा. चंद्रमा अष्टम भाव में होने से अचानक घटनाएं और गहराई से सोचने की स्थिति बनेगी. काम में सफलता मेहनत और धैर्य से मिलेगी. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और बड़े निवेश से बचें. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. आज का दिन सामान्य से थोड़ा अलग अनुभव दे सकता है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए 17 अप्रैल का दिन खास और बदलाव भरा रहने वाला है. आज चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुका है, जो आपकी कुंडली के अष्टम भाव में स्थित है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अष्टम भाव को रहस्य, शोध, गूढ़ ज्ञान, ज्योतिष, परिवर्तन और अचानक घटनाओं का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपको कुछ अनपेक्षित अनुभव हो सकते हैं. दिन के दौरान मन थोड़ा चिंतनशील रह सकता है और आप गहराई से चीजों को समझने की कोशिश करेंगे.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, किसी पुराने मुद्दे या अधूरे काम का समाधान मिल सकता है. वित्तीय मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, अचानक खर्च या नुकसान की संभावना बन सकती है. सेहत के लिहाज से भी लापरवाही न करें और खानपान पर ध्यान दें. हालांकि, यह दिन आत्मविश्लेषण और सीखने के लिए अच्छा रहेगा. यदि आप रिसर्च, ज्योतिष या किसी गूढ़ विषय से जुड़े हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

मेहनत और धैर्य से ही मिलेगी सफलता

ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज आपको गहराई से सोचने और विश्लेषण करने की जरूरत होगी. यदि आप डेटा एनालिसिस, रिसर्च या किसी जटिल विषय से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल है. किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने से बचें, क्योंकि आज आपको सफलता केवल मेहनत और धैर्य से ही मिलेगी. वहीं रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत भी बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है.

रिश्तों में पारदर्शिता बेहद जरूरी

स्वास्थ्य और रिश्तों की बात करें तो आज आपका मन थोड़ा गंभीर और आत्मविश्लेषण की ओर झुक सकता है. आप अपने भीतर की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना आज बेहद जरूरी है. पार्टनर के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं या किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है, जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगी.

आज बड़े निवेश से बचना ही बेहतर रहेगा

स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतना जरूरी है. बाहर के खान-पान से दूरी बनाकर रखें क्योंकि पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इसके अलावा अष्टम भाव के प्रभाव के कारण आज बड़े निवेश से बचना ही बेहतर रहेगा. वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें.

तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय

आज शुक्रवार का शुभ दिन है और चंद्रमा आपकी ही राशि में इसलिए तुला राशि के  जातक माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल और इत्र अर्पित करें . इसके साथ ही ओम महालक्ष्मी नमः का मन‌ ही मन जाप करें. ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होगीAbout the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

April 17, 2026, 06:46 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj