सुपरस्टार की मां ने वहीदा रहमान को दी थी चेतावनी, सुनते ही एक्टिंग भूल गई थी हसीना, सुनील दत्त के जुगाड़ से बना काम

Last Updated:April 17, 2026, 19:31 IST
वहीदा रहमान और अमिताभ के बीच हमेशा से ही सम्मान, सादगी और प्रोफेशनलिज्म का रिश्ता रहा है. दोनों ने साथ भले ही बहुत ज्यादा फिल्मों में काम न किया हो, लेकिन जिन फिल्मों में साथ काम किया, उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. साल 1971 में एक फिल्म में वहीदा अमिताभ के साथ एक सीन करने में एक्टिंग ही भूल गई थीं.
नई दिल्ली. वहीदा रहमान ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. अमिताभ बच्चन के साथ भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन साल 1971 में एक फिल्म में उन्हें बिग बी को थप्पड़ जड़ना था. लेकिन इस सीन के लिए उनकी सांसें अटक गई थीं. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है.)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘सात हिंदुस्तानी’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. अपनी फिल्मों के कारण अमिताभ बच्चन ने न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. लेकिन साल 1971 में आई फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में तो अमिताभ की वजह से वहीदा रहमान मुश्किल में पड़ गई थी.
फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में अमिताभ, वहीदा रहमान, सुनील दत्त, विनोद खन्ना और कई बड़े बॉलीवुड स्टार नजर आए थे. इसी फिल्म के एक सीन में वहीदा रहमान को अमिताभ बच्चन को थप्पड़ जड़ना था. लेकिन उस वक्त अमिताभ की मम्मी भी वहां मौजूद थीं.
Add as Preferred Source on Google
इस सीन से पहले ही उन्होंने अमिताभ को समझा दिया था कि वहीदा, जरा संभलकर मारना कहीं उसे लग ना जाए. क्योंकि उनकी मम्मी तेजी बच्चन को थोड़ी फिक्र हो रही थी. लेकिन ये सुनते ही वहीदा बहुत घबरा गई थीं.वह उस सीन को कंप्लीट ही नहीं कर पा रही थीं.
ऐसे में वहां मौजूद सुनील दत्त सारा मजरा समझ गए थे, क्योंकि वहीदा इतनी उम्दा एक्ट्रेस होने के बाद भी ऐसे वो सीन कर रही थीं, जैसे कि वह एक्टिंग ही भूल गई हो. इके बाद सुनील दत्त उनकी मां से सेट से लेकर चले गए.
इसके बाद उनसे कहा गया कि वह सीन को जरा एक बार में कंप्लीट करें, ताकि अमिताभ को ज्यादा थप्पड़ न पड़े. वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन को बता दिया था कि वह जोर से थप्पड़ लगाएंगी. अमिताभ बच्चन भी मान गए. इसके बाद वहिदा रहमान ने सीन की डिमांड के अनुसार अमिताभ बच्चन को चांटा मारा. और, सीन एक बार में ओके हो गया.
वहीदा रहमान, उस दौर में भी अमिताभ बच्चन की फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक थीं.वह इस फिल्म में भी उनके साथ काम करके काफी खुश थे. इस फिल्म को सुनील दत्त ने ही डायरेक्ट किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रेशमा और शेरा’ की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली थी. सिर्फ 15 दिन का शूट शेड्यूल बचा था. लेकिन सुनील ने इसे दोबार शूट किया था. इसके चलते सुनील दत्त 60 लाख रुपये के कर्ज में डूब गए थे. उनका घर और गाड़ियां तक बिक गई थीं.
बता दें कि अमिताभ और वहीदा की ये फिल्म जब रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. इस फिल्म के बाद सुनील दत्त को बहुत बड़ा नुकसान हुआ था. लेकिन अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान की दोस्ती में कभी कमी नहीं आई. दोनों नने अपने करियर में ‘कभी कभी’, ‘त्रिशूल’ और ‘रेशमा और शेरा’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 17, 2026, 19:31 IST



