फुटवियर व्यवसाय में कितनी लगात और मुनाफा, शुरू करने से पहले जानें डिटेल, इस तरीके से हो सकते हैं मालामाल

Last Updated:April 09, 2026, 11:28 IST
फुटवियर का व्यवसाय काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह रोजाना उपयोग में आने वाली वस्तु है. जो चीजें दैनिक जीवन का हिस्सा होती है. यदि आप अपने उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर रखते हैं, तो आप आसानी से बाजार में अपनी पहचान बना सकते हैं और लंबे समय तक टिक सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि इसे कैसे शुरू किया जा सकता है.
भागलपुर. युवा एक समय के बाद सरकारी नौकरी की चाह छोड़ देते हैं और अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं. लेकिन अक्सर यह सवाल सामने आता है कि आखिर कौन-सा व्यवसाय शुरू किया जाए, जिससे अधिक मुनाफा हो. ऐसे में आजकल युवा वर्ग नए-नए स्टार्टअप शुरू कर रहा है. इसी कड़ी में आज हम फुटवियर के व्यवसाय की बात करेंगे और जानेंगे कि इसे कैसे शुरू किया जा सकता है.
जब इस विषय पर फुटवियर का व्यवसाय कर रहे जनार्दन कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि फुटवियर का व्यवसाय काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह रोजाना उपयोग में आने वाली वस्तु है. जो चीजें दैनिक जीवन का हिस्सा होती हैं, उनका व्यवसाय भी अच्छा चलता है. इस व्यवसाय को आप दो तरीकों से शुरू कर सकते हैं.
ये है व्यवसाय करने का पूरा तरीकापहला तरीका है-पूरी फैक्ट्री स्थापित करना. इसमें लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आती है, जिसमें आप कच्चे माल से लेकर तैयार चप्पल तक का उत्पादन कर सकते हैं. दूसरा तरीका कम पूंजी में व्यवसाय शुरू करना है. यदि आपके पास 2 से 5 लाख रुपये की पूंजी है, तो आप रॉ चप्पल और फीता खरीदकर अपने यहां असेंबल कर सकते हैं और उन्हें बाजार में बेच सकते हैं. इसके लिए आप कोलकाता या दिल्ली के बाजार से सामग्री मंगा सकते हैं. इस तरीके में भी अच्छा-खासा मुनाफा कमाया जा सकता है.
हालांकि, इस व्यवसाय में मार्केटिंग एक चुनौती हो सकती है, क्योंकि बाजार में पहले से ही कड़ा प्रतिस्पर्धा मौजूद है. लेकिन यदि आप अपने उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर रखते हैं, तो आप आसानी से बाजार में अपनी पहचान बना सकते हैं और लंबे समय तक टिक सकते हैं.
कागजात सबसे अधिक जरूरीवहिं आपको बता दें कि व्यवसाय करने के लिए कागजात की जरूरत होगी. सबसे पहले इसके लिए आपको उद्यम रजिस्ट्रेशन, जीएसटी व फुटवियर का नाम रजिस्टर्ड करना होगा. उसके बाद आप इस व्यवसाय को कर सकते हैं. बिहार में इसका मार्केट भी बड़ा है. अगर भागलपुर की बात करें तो यहां भी फुटवियर का बड़ा बाजार है. तिलकामांझी, सुजागंज बाजार समेत अन्य कई ऐसे बाजार है जहां चप्पल बेच सकते हैं.
About the AuthorMohd Majid
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Location :
Bhagalpur,Bihar
First Published :
April 09, 2026, 11:28 IST



