Rajasthan
दोनों हाथ नहीं, फिर भी हौसला मजबूत!! उदयपुर के लक्षित ने 10वीं में 100 में 100 अंक हासिल कर रचा इतिहास

दिव्यांगता को मात देकर लक्षित ने रचा इतिहास, RBSE 10वीं में लाया 100 में 100
RBSE 10th Result: उदयपुर के लक्षित परमार ने RBSE 10वीं दिव्यांग श्रेणी में 100 में 100 अंक लाकर नया रिकॉर्ड बनाया है. दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने मेहनत और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की. साधारण परिवार से आने वाले लक्षित ने सेल्फ स्टडी और डिजिटल माध्यमों से तैयारी की और रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई की. परीक्षा में उन्हें राइटर की सुविधा दी गई. उनके पिता दिनेश परमार ने हर दिन उन्हें स्कूल पहुंचाने में संघर्ष किया. लक्षित ने कहा कि दिव्यांगता नहीं, बल्कि सोच और मेहनत ही सफलता तय करती है. उनकी सफलता कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




