Rajasthan

मेड़ता रोड स्टेशन पर लापरवाही, प्लेटफॉर्म पर ट्रॉलियों के बीच फंसे यात्री, सुरक्षा पर सवाल

होमवीडियोराजस्थान

मेड़ता रोड स्टेशन पर लापरवाही, प्लेटफॉर्म पर ट्रॉलियों के बीच फंसे यात्री, सुरक्षा पर सवाल

X
title=

मेड़ता रोड स्टेशन पर लापरवाही, प्लेटफॉर्म पर ट्रॉलियों के बीच फंसे यात्री, सुरक्षा पर सवाल

 

arw img

Merta Road Railway Station Negligence: नागौर के मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार की लापरवाही ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय प्लेटफॉर्म पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी रहने से यात्रियों को चढ़ने और उतरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह स्थिति खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रॉली के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिरने ही वाला था. मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने तुरंत दौड़कर उसे संभाला और उसकी जान बचाई. यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टेशन पर चल रहे कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है. प्लेटफॉर्म पर भारी वाहनों की आवाजाही और खड़ी ट्रॉलियां यात्रियों के लिए खतरा बनी हुई हैं. इस घटना के बाद रेलवे की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. यात्रियों ने मांग की है कि इस लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj