Entertainment

फिल्म सेट पर एक हुए ये सितारे, 1 हीरोइन ने पहले को-स्टार को बनाया बॉयफ्रेंड, शूटिंग के बीच लिए थे सात फेरे

Last Updated:April 19, 2026, 11:17 IST

बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे हैं जिनकी रियल लाइफ लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म के सेट पर हुई थी. फिल्मों में रोमांस करते-करते ये सितारे एक-दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए कैद हो गए और कई साल तक डेट करने के बाद ये शादी के बंधन में बंध गए. इनका रियल लाइफ रोमांस किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है.

नई दिल्ली. सैफ अली खान और करीना कपूर खान की मुलाकात फिल्म ‘टशन’ के दौरान हुई थी. उस समय करीना कपूर अपनी फिल्म जब वी मेट की शूटिंग कर रही थीं और एक्ट्रेस शाहिद कपूर को डेट भी कर रही थीं. टशन की शूटिंग के दौरान सैफ से मुलाकात के बाद करीना ने शाहिद से ब्रेकअप कर लिया था. शूटिंग के दौरान सैफ और करीना के बीच दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई.

सैफ ने करीना के नाम का टैटू बनवाकर अपने प्यार का इजहार भी किया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं. कपल ने शादी के बंधन में बंधने से पहले कई साल तक डेट किया था और साल 2012 में दोनों सादगी से परिणय सूत्र में बंध गए थे. शादी के बाद भी यह जोड़ी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत बॉन्डिंग और स्टाइल के लिए जानी जाती है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई, जहां दोनों पहली बार साथ काम कर रहे थे. संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा. कपल ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म के किसिंग सीन को शूट करते वक्त दोनों के असल इमोशंस छलक पड़े थे. शूटिंग के दौरान ही उनकी केमिस्ट्री इतनी मजबूत नजर आई कि यह सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रही.

Add as Preferred Source on Google

धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा, लेकिन इवेंट्स और इंटरव्यू में उनकी बॉन्डिंग साफ दिखाई देती थी. वो इवेंट्स में एक दूसरे के साथ नजर आते थे. रामलीला के बाद दीपिका और रणवीर ने बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी फिल्मों में बार-बार साथ काम किया और एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर दीं.

कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद उनकी जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन गई. आखिरकार 2018 में दोनों ने इटली में शादी कर ली. आज दोनों बॉलीवुड के पावर कपल हैं. साल 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया. कपल इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहा है.

अजय देवगन और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई थी. शुरुआत में दोनों का स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था. जहां काजोल चंचल और बातूनी थीं, वहीं अजय शांत और कम बोलने वाले थे. लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की शूटिंग के दौरान कपल करीब आया.

दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया. दोनों ने अपने रिश्ते को ज्यादा पब्लिसिटी नहीं दी और 1999 में सादगी से शादी कर ली. कपल ने शादी के बंधन में बंधने के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम किया. काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे-निसा और युग हैं.

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की प्रेम कहानी फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ के सेट पर शुरू हुई. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता मजबूत होता गया. कहा जाता है कि ट्विंकल ने अक्षय को शादी के लिए एक शर्त भी रखी थी, जिसे उन्होंने पूरा किया. 2001 में दोनों ने शादी कर ली और तब से यह जोड़ी एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही है. ट्विंकल जहां अब लेखन और प्रोडक्शन में सक्रिय हैं, वहीं अक्षय अपने फिल्मी करियर में लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने पहली बार फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम’ की में साथ काम किया था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच सिर्फ जान-पहचान थी. कपल की दोस्ती कई फिल्मों के दौरान बनी, लेकिन उनका रिश्ता फिल्म ‘गुरु’ के समय गहरा हुआ. शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के और करीब आए और अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया. 2007 में दोनों ने शादी कर ली. उनकी जोड़ी को इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और चर्चित जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया.

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मुलाकात फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर हुई थी. साल 2003 में रितेश और जेनेलिया ने फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. पहली फिल्म के सेट पर दोनों ने शुरुआत में एक दूसरे से बात नहीं की थी. एक्ट्रेस को लगा था कि रितेश मुख्यमंत्री के बेटे हैं तो उनमें काफी एटीट्यूड होगा और इस वजह से वो शुरुआत में उनसे दूर रहती थी. लेकिन जल्द ही उनकी सोच बदल गई.

दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने करीब 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. असल में परिणय सूत्र में बंधने से पहले कपल ने अपनी फिल्म ‘मस्ती’ के सेट पर शादी कर ली थी. कपल ने कपिल शर्मा के शो पर बताया था कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी शादी होगी या नहीं, इसलिए वो शूटिंग की शादी को असली मान रहे थे. हालांकि कपल साल 2012 में धूमधाम से परिणय सूत्र में बंधा था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 19, 2026, 11:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj