Entertainment

डायरेक्टर ने रात 3 बजे लिखा कालजयी डायलॉग, मूवी निकली सुपरहिट, मौत से पहले फिरोज खान रच गए इतिहास

Last Updated:June 29, 2026, 20:40 IST

रात के तीन बज रहे थे. अपने बंगले में अगले दिन के शूटिंग शेड्यूल को लेकर डायरेक्टर चिंतित था. उसे डॉन के लिए एक सीन लिखना था. सुबह जो सीन शूट हुआ वो कालजयी साबित हुआ. इस सीन के सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बनते हैं. पूरी फिल्म में ऐसे टाइमलेस सीन भरे हुए हैं. यह बॉलीवुड के आइकन हीरो फिरोज खान की लास्ट फिल्म थी. फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट निकली. इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना यूनिक था कि दर्शक उसे भुला नहीं सके.

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू जंगल’ फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाल हुए है. फिल्म तीन दिन में 90 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. यह वेलकम सीरीज की तीसरी फिल्म है. फिल्म 26 जून को रिलीज हुई थी. निर्देशन अहमद खान ने किया. यह एक ओवर द टॉप कॉमेडी फिल्म है यानी इस फिल्म को देखते समय लॉजिक की जरूरत नहीं है. फिल्म लंबी है लेकिन हंसाती है. एंगेज और एंटरटेन करती है. स्क्रिप्ट राइटर से लेकर फिल्म के कलाकारों को इसका श्रेय जाता है. इस सीरीज का पहला पार्ट ‘वेलकम’ के नाम से 2007 में आया था. ‘वेलकम’ फिल्म फिरोज खान के करियर की लास्ट फिल्म थी.

बॉलीवुड के स्टाइल आइकॉन माने जाने वाले फिरोज खान ने अपने करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं. उन्होंने निर्माता और निर्देशक क रूप में भी काम किया था. मौत से पहले उन्होंने ‘वेलकम’ ऐसी फिल्म की जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. इसी फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर नजर आते हैं. इसी फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने गैंगस्टर का रोल निभाया था. 

‘वेलकम’ फिल्म 21 दिसंबर 2007 को रिलीज हुई थी. फिल्म की स्टोरी-स्क्रीनप्ले और डायलॉग अनीस बज्मी, राजीव कौल और प्रफुल पारेख ने मिलकर लिखे थे. फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, मल्लिका सहरावत, परेश राव और फिरोज खान अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म के सबसे पॉप्युलर गाने ‘एक ऊंचा लंबा कद’ और ‘तेरा सराफा कैसा है हमदम’ थे. ‘ऊंचा लंबा कद’ गाने को संगीतकार आनंद राज आनंद ने ही लिखा था, कंपोज किया था और गाया भी था. ‘तेरा सराफा कैसा है हमदम’ गाना अंजान सागिरी ने लिखा था. संगीतकार आनंद राज आनंद थे.

Add as Preferred Source on Google

‘वेलकम’ मूवी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म का एक-एक सीन, एक-एक डायलॉग आइकॉनिक बन गया. हर डायलॉग, हर सीन दर्शकों के दिल में बस गया. फिल्म में किस एक्टर ने सबसे शानदार एक्टिंग की, यह बता पाना भी मुश्किल है. नाना पाटेकर जैसे दिग्गज एक्टर कॉमेडी रोल में छा गए.

‘आलू ले लो, कांदा ले लो’ जैसे सीन आइकॉनिक बन गए. इस सीन को डायरेक्टर अनीस बज्मी ने रात 3 बजे लिखा था. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘रात के 3 बज रहे थे. मैंने सोचा कि फिल्म में एक डॉन उदय शेट्टी है, उसका सीन बनाना है. मैंने सीन लिखा मगर जिस कन्वेक्शन के साथ नाना पाटेकर ने यह सीन किया वो ज्यादा मायने रखता है. उन्होंने इसे कालजयी बनाया.’

फिल्म में अनिल कपूर मजनू भाई के रोल में छा गए थे. उनकी पेटिंग वाला सीन बहुत पॉप्युलर हुआ. उनका डायलॉग ‘बोलने तो उसे, तकलीफ हुआ है’ सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिल जाता है. सबसे मजेदार बात यह है कि फिल्म की शुरुआत में मजनू भाई का कैरेक्टर था ही नहीं. डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था. उन्होंने कहा, ‘पहले फिल्म में एक डॉन (उदय शेट्टी) था जो अपनी बहन की शादी करवाना चाहता है. फिल्म काफी लिखने के बाद मुझे लगा कि इसमें एक और डॉन होना चाहिए. फिर मैंने अनिल कपूर के लिए एक कैरेक्टर लिखा. अनिल कपूर-नाना पाटेकर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.’

फिल्म में अनिल कपूर की ओर से बनाया गया पेटिंग वाला सीन खासा चर्चा में रहा. इस सीन को लेकर अनीस बज्मी ने कहा था, ‘मैंने कभी जिंदगी में ब्रश को हाथ नहीं लगाया था. जैसे-तैसे मैंने घोड़े की तस्वीर बनाई लेकिन हंसी नहीं आ रही थी. फिर मैंने उसके ऊपर एक और घोड़ा बनाने की कोशिश की लेकिन वो बना नहीं. चित्र बिगड़ गया, ऐसे में मैंने उसे किसी तरह बकरीनुमा, गधानुमा तस्वीर बना दी. सबको देखकर हंसी आने लगी.’

सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में आरडीएक्स का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने ऐन मौके पर फिल्म करने से इनकार कर दिया था. दुबई में सेट लगा हुआ था. एक दिन पहले फिरोज खान का फोन आया कि वो शूटिंग के लिए नहीं आएंगे. यह सुनकर अनीस टेंशन में आ गए. जब अनीस से कहा कि वो रात में फिरोज खान से मिलने आएंगे तो उनका दिल पिघल गया.

क्लाइमैक्स सीन बिना तैयारी के फिल्माया गया था. डायरेकर अनीस ने कपिल शर्मा के शो में बताया था, ‘वेलकम का क्लाइमैक्स सीन भी अंतिम समय में मैंने लिखा था. वेलकम में तो मेरी स्क्रिप्ट को एक्टर विजय राज ने गलती से फाड़ दिया था.’ 48 करोड़ के बजट में बनी ‘वेलकम’ फिल्म ने 119 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj