दिन में डॉक्टर, रात में पढ़ाई, बीकानेर की ईशा बनीं RAS टॉपर, महिला वर्ग में रहीं पहले स्थान पर – हिंदी

दिन में डॉक्टर, रात में पढ़ाई, बीकानेर की ईशा महिला वर्ग में बनीं RAS टॉपर
RAS Topper Success Story: बीकानेर की ईशा कंवर भाटी ने आरएएस परीक्षा में महिला वर्ग में पहला स्थान और ओवरऑल 6वीं रैंक हासिल कर सफलता का नया उदाहरण पेश किया है. वे श्रीकोलायत के हदा गांव स्थित सीएचसी में जनरल फिजिशियन हैं और रोजाना सैकड़ों मरीजों का इलाज करती हैं. नौकरी के साथ पढ़ाई कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. यह उनका दूसरा प्रयास था, पहले प्रयास में 145वीं रैंक मिली थी. ईशा का मानना है कि सही रणनीति और निरंतर पढ़ाई सफलता दिलाती है. उन्होंने युवाओं को सिलेबस समय पर पूरा करने और डिस्ट्रैक्शन से दूर रहने की सलाह दी. परिवार, खासकर माता और दादी के सहयोग ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




