Business

मात्र 500 की छोटी पूंजी से घर बैठे शुरू करें ये स्टार्टअप, प्रॉफिट गारंटीड! हर जगह रहती है डिमांड

Last Updated:March 18, 2026, 14:33 IST

Business Idea: आज के समय में कई लोग कम पूंजी में अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं. बेरोजगारी और बढ़ती जरूरतों के बीच छोटे व्यवसाय एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं. खास बात यह है कि कुछ ऐसे बिजनेस भी हैं जिन्हें महज 500 रुपये की छोटी सी पूंजी से घर बैठे शुरू किया जा सकता है. सही मेहनत और समझदारी के साथ ये छोटे प्रयास आगे चलकर बड़े व्यवसाय का रूप ले सकते हैं.

बिजनेस एक्सपर्ट सतीश दुबे बताते है कि उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत छोटी-छोटी चीजों से की, आज के समय में लोग छोटा बिजनेस से आगे बढ़ सकते है. सामान्य तौर पर कहे तो प्लास्टिक के उपयोग पर बढ़ती पाबंदियों के कारण बाजार में पेपर बैग की मांग तेजी से बढ़ी है. मॉल, दुकानों और रेस्टोरेंट में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अब कागज के बैग का इस्तेमाल बढ़ रहा है. ऐसे में पेपर बैग बनाने का छोटा व्यवसाय युवाओं और गृहिणियों के लिए एक अच्छा अवसर बन सकता है.

उन्होंने कहा कि पेपर बैग बनाने के लिए किसी बड़ी मशीन या भारी निवेश की जरूरत नहीं पड़ती. शुरुआत में केवल कागज, गोंद, कैंची और धागे जैसे सामान्य सामान की आवश्यकता होती है, जो लगभग 500 रुपये के भीतर आसानी से मिल जाते हैं. इस काम को सीखना भी आसान है और लोग इंटरनेट या वीडियो देखकर इसकी डिजाइन और तकनीक समझ सकते हैं.

उन्होंने कहा कि तैयार पेपर बैग को आसपास की दुकानों में आसानी से बेचा जा सकता है. मिठाई की दुकान, गिफ्ट शॉप और किराना स्टोर जैसे कई व्यवसाय रोजाना पेपर बैग का उपयोग करते हैं. यदि बैग पर दुकान का नाम या लोगो छापकर कस्टमाइज किया जाए तो इसकी कीमत और मांग दोनों बढ़ सकती हैं.

Add as Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि कम लागत में शुरू होने वाले व्यवसायों में चाय मसाला बनाकर बेचना भी एक अच्छा विकल्प है. झारखंड बिहार में चाय हर घर की जरूरत है और स्वादिष्ट चाय के लिए खास मसाले की मांग हमेशा बनी रहती है. यही कारण है कि यह छोटा कारोबार कम समय में अच्छी आय का जरिया बन सकता है.

चाय मसाला बनाने के लिए अदरक पाउडर, काली मिर्च, लौंग, इलायची, दालचीनी और तुलसी जैसे मसालों की जरूरत होती है. इन मसालों को थोक बाजार से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है, सही अनुपात में इन्हें पीसकर और मिलाकर स्वादिष्ट चाय मसाला तैयार की जाती है.

उन्होंने बताया कि मसाला तैयार होने के बाद इसे छोटे-छोटे पैकेट में पैक कर बेचा जा सकता है. शुरुआत में साधारण पैकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन पैकेटों को आसपास की किराना दुकानों, चाय स्टॉल और स्थानीय ग्राहकों तक पहुंचाकर अच्छी बिक्री की जा सकती है.

आज डिजिटल प्लेटफॉर्म ने छोटे व्यापार को नई पहचान दी है. ऑनलाइन रीसैलिंग यानी सस्ते दाम पर सामान को बिक्री कर लेते है. जहां की लोकल मार्केट के अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोग बिना दुकान खोले घर बैठे सामान बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

March 18, 2026, 14:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj