Rajasthan

SDM ऑफिस में फिर सामने रिश्वत का खेल, दौसा में एक नया खुलासा, 15000 की रकम ने खड़े किए बड़े सवाल

Last Updated:April 20, 2026, 18:18 IST

Bribe In SDM Office Rajasthan: सरकारी दफ्तरों में चल रहे अंदरूनी खेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बांदीकुई एसडीएम ऑफिस में एसीबी ने कर्मचारी आदित्य शर्मा को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा. आरोप है कि यह रकम एसडीएम रामसिंह राजावत के नाम पर मांगी गई. एसडीएम की भूमिका की भी जांच की जा रही है. हाल ही में करौली जिले के नादौती में एसडीएम काजल मीणा भी रिश्वत मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं.SDM ऑफिस में फिर सामने आया रिश्वत का खेल, 15000 की रकम ने खड़े किए बड़े सवालZoomबांदीकुईं एसडीएम ऑफिस में रिश्वत का खेल

दौसा. एसडीम काजल मीणा का रिश्वत लेने का मामला अभी चल ही रहा था कि बांदीकुई से भी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में चल रहे अंदरूनी खेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एसडीएम ऑफिस, जहां लोगों को न्याय और राहत मिलने की उम्मीद रहती है, वहीं अब रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा है और लोगों में नाराजगी भी दिख रही है.

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने यहां बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ लिया. यह कर्मचारी एसडीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहा था और उसी दौरान रिश्वत लेने का खेल चल रहा था. खास बात ये है कि यह रकम सीधे-सीधे एसडीएम के नाम पर मांगी जा रही थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है.

15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारीएसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को 15 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान आदित्य शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक है, लेकिन इस समय एसडीएम ऑफिस बांदीकुई में लगा हुआ था.

आरोपी कार्मिक

शिकायत के अनुसार, परिवादी ने 15 अप्रैल को एसडीएम कोर्ट में एक मामला पेश किया था. इसके बाद उसे स्टे आदेश दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की गई. यह मांग लगातार की जा रही थी, जिससे परिवादी परेशान हो गया और उसने एसीबी हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत कर दी.

एसीबी ने 17 अप्रैल को शिकायत का सत्यापन किया और पाया कि 15 हजार रुपये की मांग सही है. इसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ कार्रवाई की गई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

एसडीएम की भूमिका भी जांच के घेरे मेंइस पूरे मामले में सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि एसडीएम की भूमिका भी सवालों में है. आरोपी कर्मचारी द्वारा यह पैसे एसडीएम रामसिंह राजावत के नाम पर लिए जा रहे थे. यही वजह है कि एसीबी अब इस एंगल से भी जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, एसडीएम से भी पूछताछ की गई है और पूरे मामले के तथ्यों को खंगाला जा रहा है. फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच जारी है. एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

एसडीएम की भूमिका की हो रही है जांच, एसीबी ने एसडीएम से पूछताछ भी की

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलेहाल ही में करौली जिले के नादौती में एसडीएम काजल मीणा भी रिश्वत मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं. ऐसे में यह दूसरा बड़ा मामला है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि इस केस में जांच किस दिशा में जाती है और क्या बड़े स्तर पर कोई और नाम सामने आते हैं या नहीं. फिलहाल इतना साफ है कि एक छोटे से कर्मचारी की गिरफ्तारी ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dausa,Dausa,Rajasthan

First Published :

April 20, 2026, 18:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj