Rajasthan

सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा कदम! धौलपुर में तेज गति से वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर, तुरंत कटेगा चालान

Last Updated:April 20, 2026, 17:09 IST

Dholpur Traffic Rules: धौलपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. अब तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्ती बढ़ा दी गई है और ओवरस्पीडिंग करते पकड़े जाने पर तुरंत चालान काटा जाएगा. पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रमुख सड़कों और हाईवे पर निगरानी बढ़ाई गई है. स्पीड गन और अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से वाहनों की गति पर नजर रखी जा रही है. इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक करना है. प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर: धौलपुर शहर में अब तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की नजर और सख्त होने जा रही है. खासतौर पर शहर की सड़कों और स्टेट हाईवे पर तेज गति से वाहन चलाने वालों को अब सावधान रहने की जरूरत है. धौलपुर यातायात पुलिस को हाल ही में एक नई हैंड इंटरसेप्टर मशीन मिली है, जिससे अब सिर्फ हाईवे ही नहीं, बल्कि शहर के व्यस्त मार्गों पर भी वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जाएगी.

इस नई मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बाइक पर लगाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बाइक को एक सिपाही  चलाएगा, जबकि दूसरा हेड कांस्टेबल मशीन के जरिए गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर नजर रखेगा. इससे उन स्थानों पर भी कार्रवाई करना आसान हो जाएगा, जहां तेज रफ्तार वाहनों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं.

तेज रफ्तार वाहनों की शिकायतें सामने आती रहीयातायात पुलिस के कर्मचारियों को इस नई मशीन के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि इसका बेहतर उपयोग किया जा सके. पुलिस का मानना है कि इससे शहर में सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और हादसों में कमी आएगी. पुलिस अब जगदीश टॉकीज से आगे बाड़ी रोड, मेडिकल कॉलेज से आने-जाने वाला ट्रैफिक, सैंपऊ रोड पर पचगांव और भागीरथपुरा की ओर जाने वाले वाहन, राजाखेड़ा बाईपास, ओडेला रोड, लाल बाजार, गौरव पथ समेत कई प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखेगी. इन इलाकों में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की शिकायतें सामने आती रही हैं.

वाहन चालकों के चालान काटे जा चुकेआंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल मार्च 2025 तक यातायात पुलिस ने 4,132 तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की थी. वहीं इस साल 20 मार्च तक ही 2,204 वाहन चालकों के चालान काटे जा चुके हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

वीडियो रिकॉर्ड होने के साथ तुरंत चालान की कार्रवाईहाईवे पर पहले से इंटरसेप्टर वाहन तैनात है, जिसमें हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगा हुआ है. यह कैमरा करीब 1 किलोमीटर दूर से ही वाहन की गति रिकॉर्ड कर सकता है. यदि कोई वाहन तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलता हुआ पाया जाता है, तो उसका वीडियो रिकॉर्ड होने के साथ तुरंत चालान की कार्रवाई की जाती है.

लाखों रुपये का चालान बकाया थायदि वाहन मौके से निकल भी जाता है, तो चालान सीधे उसके रजिस्ट्रेशन नंबर में दर्ज हो जाता है. बाद में वाहन पकड़े जाने पर चालान जमा करना अनिवार्य होता है. हाल ही में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जिस पर लाखों रुपये का चालान बकाया था और वाहन मालिक को इसकी जानकारी तक नहीं थी. नई मशीन से अब शहर में भी ऐसे मामलों पर तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

April 20, 2026, 17:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj