राजस्थान में दो बड़े स्कूली हादसे, 8 साल के बच्चे की मौत, सुरक्षा पर सवाल, जानें पूरा मामला

Last Updated:April 20, 2026, 23:19 IST
Rajasthan School Accidents: राजस्थान के उदयपुर में सेंट एंथोनी स्कूल में पोल गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत, अजमेर के केकड़ी में बच्चों से भरा टेम्पो पलटा, कई घायल. इन दो घटनाओं ने सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. एक तरफ खेलते समय मासूम की जान चली गई, तो दूसरी तरफ स्कूल से लौटते बच्चों से भरा टेम्पो हादसे का शिकार हो गया.
राजस्थान में स्कूली हादसे
राजस्थान. उदयपुर और अजमेर से आई दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर स्कूल से जुड़े बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ खेलते समय मासूम की जान चली गई, तो दूसरी तरफ स्कूल से लौटते बच्चों से भरा टेम्पो हादसे का शिकार हो गया. दोनों ही घटनाओं के बाद परिवारों में मातम है और माहौल भारी हो गया है.
उदयपुर में जो हुआ, वो सुनकर हर कोई सन्न है. एक छोटा बच्चा, जो स्कूल ग्राउंड में खेल रहा था, अचानक एक हादसे का शिकार हो गया. वहीं दूसरी तरफ अजमेर के केकड़ी इलाके में बच्चों से भरा टेम्पो पलट गया, जिसमें कई बच्चे घायल हो गए. दोनों घटनाएं अलग हैं, लेकिन सवाल एक ही है, क्या बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही हो रही है.
स्कूल ग्राउंड में खेलते-खेलते चली गई जानउदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके में स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में यह दर्दनाक हादसा हुआ. कक्षा 3 में पढ़ने वाला 8 साल का महरथ राज सिंह चौहान स्कूल के मैदान में खेल रहा था. उसी दौरान अचानक एक पोल गिर गया और बच्चा उसके नीचे दब गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्चे को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस खबर के बाद स्कूल और अस्पताल दोनों जगह माहौल गमगीन हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. परिजन भी अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर रिपोर्ट दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक छात्र मूल रूप से बांसवाड़ा का रहने वाला था.
अजमेर में टेम्पो पलटा, कई बच्चे घायलदूसरी घटना अजमेर जिले के केकड़ी इलाके से सामने आई है. यहां उगमाराम स्पोर्ट्स स्कूल एंड छात्रावास के बच्चे एक टेम्पो में सवार होकर घर जा रहे थे. स्कूल छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के दौरान प्रतापपुरा चौराहे पर अचानक टेम्पो पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायल बच्चों को बाहर निकाला. सभी घायलों को केकड़ी अस्पताल ले जाया जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है. अभी तक हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipura,Raisen,Madhya Pradesh
First Published :
April 20, 2026, 23:19 IST



