23 लाख बार डाउनलोड होने वाले ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, आपका फोन भी खतरे तो नहीं?

Last Updated:April 08, 2026, 09:09 IST
NoVoice नाम का नया Android मालवेयर सामने आया है जो फैक्ट्री रीसेट के बाद भी फोन में बना रहता है. जानिए यह कैसे काम करता है और इससे कैसे बचा जा सकता है. सेफ रहने के लिए कुछ टिप्स जरूरी है.
ख़बरें फटाफट

फोन रीसेट करने पर भी नहीं हटता ये वायरस, जानिए कैसे बचें.
नए एंड्रॉइड मालवेयर ने मोबाइल यूजर्स को नई परेशानी में डाल दिया है. इसका नाम ‘NoVoice’ है, जो फैक्ट्री रीसेट करने के बाद भी फोन से नहीं हटता. साइबर सुरक्षा कंपनी McAfee के रिसर्चर्स ने इसकी खोज की है. यह मालवेयर 50 से ज्यादा ऐप्स में छिपा हुआ मिला, जिन्हें गूगल प्ले स्टोर पर 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. यह मालवेयर मुख्य रूप से पुराने बजट एंड्रॉइड स्मार्टफोन को निशाना बनाता है.
खासकर वे डिवाइस जो मई 2021 के बाद सिक्योरिटी अपडेट नहीं पाए हैं. अफ्रीका में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, साथ ही भारत, अमेरिका और यूरोप के कुछ यूजर्स भी इसमें फंसे हैं.
मालवेयर कैसे काम करता है?यह सामान्य दिखने वाले ऐप्स जैसे सिस्टम क्लीनर, गेम्स या फोटो गैलरी में छिपकर आता है. इन ऐप्स में कोई संदिग्ध परमिशन नहीं होती, इसलिए यूजर्स आसानी से इंस्टॉल कर लेते हैं.
एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह फोन की पुरानी कमजोरियों का फायदा उठाकर रूट एक्सेस हासिल कर लेता है.
इसके बाद यह बहुत खतरनाक काम करता है:
फाइनेंशियल ऐप्स के यूजरनेम और पासवर्ड चुरा लेता है
गैलरी की फोटोज देख और डिलीट कर सकता है
रोज इस्तेमाल होने वाले जरूरी ऐप्स को हटा देता है
सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह सिस्टम के गहरे हिस्से में खुद को छिपा लेता है. सामान्य फैक्ट्री रीसेट करने से भी यह पूरी तरह नहीं जाता. सिर्फ फोन का पूरा फर्मवेयर दोबारा इंस्टॉल करने से ही इसे हटाया जा सकता है.
सुरक्षा कैसे करें?अच्छी बात यह है कि नए अपडेट वाले फोन ज्यादातर सुरक्षित हैं. अगर आपका फोन मई 2021 के बाद सिक्योरिटी पैच पा रहा है, तो खतरा बहुत कम है. गूगल ने उन सभी खतरनाक ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है.
सलाह:
हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करें
अनजान ऐप्स डाउनलोड करने से बचें
प्ले स्टोर से ही ऐप्स इंस्टॉल करें और रिव्यू पढ़ें
अगर संदेह हो तो विश्वसनीय एंटीवायरस ऐप इस्तेमाल करें
यह मामला पुराने फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए चेतावनी है. समय पर अपडेट न करने से ऐसे खतरे बढ़ जाते हैं. McAfee और गूगल की टीम इस पर नजर रख रही है. अगर आपका फोन पुराना है और अपडेट नहीं हो रहा, तो सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर फर्मवेयर रीफ्लैश करवाएं.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
April 08, 2026, 09:09 IST



