Sports

सांसे रोक देने वाले मैच के रोमांचक पल, रिंकू सिंह के छक्के, शमी का आखिरी बॉल पर सिक्स, सुपर ओवर में नरेन की चालाकी

होमखेलक्रिकेट

रिंकू सिंह के लगातार छक्के, सुपर ओवर, देखें सांसे रोक देने वाले मैच का रोमांच

Last Updated:April 27, 2026, 07:00 IST

LSG vs KKR IPL 2026 Key Moments : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले सुपर ओवर का मजा आखिरकार फैंस को उठाने मिल गया. लकनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सांसे रोक देने वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की. इस मैच के रोमांचक पलों को तस्वीरों के जरिए देखें.रिंकू सिंह के लगातार छक्के, सुपर ओवर, देखें सांसे रोक देने वाले मैच का रोमांच Zoomकोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

LSG vs KKR, IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की शानदार पांच विकेट हॉल भी उनकी टीम की हार का सिलसिला नहीं रोक पाई, ऋषभ पंत की टीम को आईपीएल 2026 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. रिंकू सिंह ने बल्ले से ऐसा खेल दिखाया जिसने मुकाबले का रुख मोड़ दिया.  उनके 83 रन और पांच कैच लखनऊ पर भारी पड़े. सुपर ओवर में पहुंचे मैच को केकेआर ने अपने नाम किया.

5) मोहसिन खान का डबल विकेट झटका:

मोहसिन खान ने मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी. उन्होंने अपने पहले ओवर में टिम सीफर्ट (0) और दूसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे (10) को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पर दबाव बना दिया. तीसरे ओवर में लगातार दो गेंद पर कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय को आउट कर उन्होंने तीन बार की चैंपियन टीम के बल्लेबाजी की कमर पूरी तरह से तोड़ दी.

4) रिंकू सिंह की डेथ ओवर्स में आतिशबाजी:

रिंकू सिंह ने कोलकाता में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच की फॉर्म को बरकरार रखा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिग्वेश राठी के आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर नाइट राइडर्स को 155 रन तक पहुंचा दिया. उन्होंने नाबाद 83 रन की पारी खेली.

3) आयुष बडोनी का 24 रन पर आउट होना:

आखिरी 18 गेंद में 38 रन की जरूरत थी, तभी वरुण चक्रवर्ती ने आयुष बडोनी को आउट कर सुपर जायंट्स को बड़ा झटका दिया. उस समय हिम्मत सिंह भी क्रीज पर थे और बडोनी सेट थे, ऐसे में दोनों मिलकर सुपर जायंट्स को जीत दिला सकते थे.

2) मोहम्मद शमी का आखिरी गेंद पर छक्का:

वैभव अरोड़ा ने पारी का 19वां ओवर डालते हुए महज 11 रन दिए और 1 विकेट भी निकाला. इसकी वजह से त्यागी को 20वें ओवर में 17 रन बचाना था. मोहम्मद शमी के बाई रन के बाद दो कमर से ऊपर फुल टॉस फेंकी गई, जिसमें से दूसरी गेंद की समीक्षा की गई, लेकिन अंपायर ने उसे फुल टॉस ही माना और फ्री हिट दी. हिम्मत सिंह ने इसके बाद चौका लगाया, लेकिन तेज गेंदबाज ने वापसी करते हुए विकेट ले लिया. अगले दो गेंदों में सिर्फ एक रन दिया, लेकिन मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया.

1) सुनील नरेन का शानदार सुपर ओवर:

सुपर ओवर करने की जिम्मेदारी कोलकाता के कप्तान ने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज सुनील नरेन को दी. उन्होंने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को आउट कर दिया और उसके बाद सिर्फ एक रन दिया. फिर ऐडन मार्करम का विकेट लेकर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम कर दिया, जिन्हें जीत के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे.

About the AuthorViplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 07:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj