राजस्थान न्यूज़ लाइव: बांसवाड़ा हिंसा और कोटा फ्री कोचिंग

Last Updated:April 27, 2026, 07:17 IST
Rajasthan News Live: बांसवाड़ा में युवक की गर्दन काटकर हत्या के बाद भड़की हिंसा में भीड़ ने 12 घरों को आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया. मौके पर भारी जाब्ता तैनात है. वहीं, सिरोही के कांडला हाईवे पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई और एक घायल है. सकारात्मक खबर कोटा से है, जहाँ सरकारी कॉलेज ने बेटियों को अफसर बनाने के लिए फ्री IAS-RAS कोचिंग शुरू की है. यहाँ स्टडी मैटेरियल और लाइब्रेरी भी मुफ्त मिलेगी, जिससे गरीब छात्राओं के प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना पूरा हो सकेगा.
ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live:
Rajasthan News Live: बांसवाड़ा के कतारापाड़ा में ‘ऑनर किलिंग’ के एक भयानक मामले के बाद भारी बवाल मच गया. यहाँ एक युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके प्रतिशोध में मृतक पक्ष के ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के गांव पर ‘चढ़ोतरा’ (सामूहिक हमला) कर दिया. उपद्रवियों ने इलाके के 12 घरों को आग के हवाले कर दिया.
हालात इतने बेकाबू हो गए कि भीड़ ने मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों पर भी जमकर पथराव किया, जिससे आग बुझाने के कार्य में काफी बाधा आई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं. फिलहाल गांव में भारी तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर जाब्ता तैनात है और पुलिस मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है.
रेवदर: कांडला हाईवे पर दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा घायल
सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र में कांडला हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अनादरा थाना क्षेत्र के सनवाड़ा-सिरोड़ी के बीच दो ट्रेलरों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक चालक केबिन के भीतर ही फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.
सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
कोटा: प्रशासनिक सेवाओं के लिए सरकारी कॉलेज की अनूठी पहल, छात्राओं को मिलेगी आईएएस-आरएएस की निशुल्क कोचिंगशिक्षा नगरी कोटा में सरकारी गर्ल्स कॉलेज ने छात्राओं का प्रशासनिक सेवाओं में दबदबा बढ़ाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है. कॉलेज परिसर में ही छात्राओं के लिए आईएएस (IAS) और आरएएस (RAS) की निशुल्क कोचिंग शुरू की गई है. इस पहल की खास बात यह है कि वर्तमान में पढ़ रही छात्राओं के साथ-साथ पूर्व छात्राओं को भी इसमें प्रवेश दिया जा रहा है.
कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्राओं को केवल कोचिंग ही नहीं, बल्कि लाइब्रेरी की सुविधा और जरूरी स्टडी मैटेरियल भी निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है. इस पहल से उन मेधावी छात्राओं को बड़ा सहारा मिलेगा जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में महंगी कोचिंग फीस नहीं भर पाती थीं. कॉलेज की इस मुहिम की चहुंओर प्रशंसा हो रही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 27, 2026, 07:17 IST



