Earthquake News | Japan earthquake | जापान में आया जलजला, कांपने लगी धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप से मचा हाहाकार

Last Updated:April 27, 2026, 05:33 IST
Earthquake News: जापान में आज भूकंप से धरती कांप उठी. आज यानी सोमवार को उत्तरी जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया. इस भूकंप का केंद्र होक्काइडो के साराबेत्सु के पास 81 किलोमीटर गहराई पर था. राहत की बात है कि अब तक किसी हताहत या नुकसान की खबर नहीं है. 
जापान में आज यानी सोमवार को जोरदार भूकंप आया. (फाइल फोटो- पीटीआई)
Japan Earthquake News: जापान में एक बार फिर जोरदार भूकंप आया है. जापान में आज यानी सोमवार को तड़के जलजला से धरती कांप उठी. धरती के डोलते ही लोगों में हाहाकार मच गया. भूकंप के झटकों से डर लोग अपने घरों से निकल बाहर की ओर भागने लगे. राहत की बात है कि अभी तक सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है और इस भूकंप में अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, उत्तरी जापान के होक्काइडो में सोमवार तड़के 6.1 तीव्रता का एक शुरुआती भूकंप आया. भूंकप काफी जोरदार था. काफी देर तक घर में रखी चीजें हिलने लगीं. लोगों की नींद भी भूकंप के झटकों से ही खुली. हालांकि, जापान में आए इस भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है.
जापान में कहां आया यह भूकंप
USGS के अनुसार, यह भूकंप होक्काइडो के छोटे से शहर साराबेत्सु से 18 किलोमीटर पश्चिम में 81 किलोमीटर की गहराई पर आया. इससे पहले पिछले सोमवार को उत्तरी जापान के तट से दूर 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद कुछ समय के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था और तटीय इलाकों में किसी बड़े भूकंप (मेगाक्वेक) के थोड़े ज़्यादा जोखिम की चेतावनी दी गई थी.
पिछला भूकंप था और भी जोरदार
जी हां, 20 अप्रैल को उत्तरी जापान में ही भूकंप आया था. नॉर्दर्न जापान के तटीय क्षेत्र के पास बीते दिनों 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्थिति को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी किया था. वह भूकंप शाम चार बजकर 53 मिनट पर आाय था. इस भूकंप का केंद्र उत्तरी जापान के सनरिकु तट के पास समुद्र की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था. जापान के सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ के मुताबिक, इस भूकंप के बाद क्षेत्र में लगभग तीन मीटर (करीब 10 फुट) ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई गई थीं.
About the AuthorShankar Pandit
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 27, 2026, 05:18 IST



