World

ईरान जंग में बुरे फंसे डोनाल्‍ड ट्रंप, अब जानी दुश्‍मन पुतिन की करेंगे मेजबानी! – Russian president Vladimir putin may visit America on Donald Trump

Last Updated:April 25, 2026, 10:28 IST

Vladimir Putin America Visit: अमेरिका और इजरायल की ओर से जबसे ईरान पर हमला बोला गया है, तबसे ग्‍लोबल लेवल पर हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के चलते तेल और गैस की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है. एशिया से लेकर यूरोप तक में हलचल है. इस बीच, दो ग्‍लोबल पावर के करीब आने की संभावना दिखने लगी है. ईरान जंग में बुरे फंसे डोनाल्‍ड ट्रंप, अब जानी दुश्‍मन की करेंगे मेजबानी!Zoomरूस के राष्‍ट्रति व्‍लादिमीर पुत‍िन G20 समिट में शामिल होने के लिए डोनाल्‍ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका का दौरा कर सकते हैं. (फाइल फोटो/Reuters)Vladimir Putin America Visit: ईरान जंग और होर्मुज स्‍ट्रेट में मचे बवाल के बीच इंटरनेशनल डिप्‍लोमेसी में नए ट्विस्‍ट की आहट सुनाई पड़ने लगी है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मची उथल-पुथल के बीच अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं. रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) इस साल दिसंबर में मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. क्रेमलिन ने इस बाबत संकेत दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड (Donald Trump) के निमंत्रण के बाद पुतिन की अमेरिका यात्रा पर विचार किया जा रहा है.

अमेरिका इस वर्ष G20 देशों की वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है और उसने रूस को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है. एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, मॉस्को ने इस निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है. हालांकि, पुतिन की व्यक्तिगत उपस्थिति को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. क्रेमलिन (रूसी राष्‍ट्रपति भवन) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन मियामी जा सकते हैं या उनकी जगह कोई अन्य रूसी प्रतिनिधि भी सम्मेलन में हिस्सा ले सकता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैश्विक संकटों के बीच रूस G20 को बेहद महत्वपूर्ण मंच मानता है. गौरतलब है कि पुतिन ने आखिरी बार 2019 में G20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था. इसके बाद COVID-19 महामारी और 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के चलते पश्चिमी देशों के साथ संबंधों में भारी तनाव आ गया, जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपस्थिति सीमित हो गई.

G8 से रूस को बाहर करना गलती – ट्रंप

इस बीच, राष्‍ट्रपति ट्रंप ने रूस को G8 से बाहर किए जाने को गलती बताया और कहा कि बातचीत के जरिए ही वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें संदेह है कि पुतिन वास्तव में सम्मेलन में शामिल होंगे. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी औपचारिक निमंत्रण जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन G20 सदस्य होने के नाते रूस को सभी बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा.

‘G7 अब बेकार’

रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर पैनकिन ने भी पुष्टि की है कि रूस को उच्च स्तर पर भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है. वहीं, क्रेमलिन ने दोहराया कि G7 अब रूस के लिए प्रासंगिक नहीं रहा और वह इसे बेकार मंच मानता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पुतिन इस सम्मेलन में शामिल होते हैं, तो यह यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिम और रूस के बीच संवाद बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है.

G20 रूस के लिए महत्‍वपूर्ण

The Washington Post ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि ट्रंप का इरादा पुतिन को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने का था, हालांकि बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्हें इस निमंत्रण के बारे में जानकारी नहीं है या यह भी नहीं पता कि पुतिन आएंगे या नहीं. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि इस समय तक कोई औपचारिक निमंत्रण जारी नहीं किया गया है. अधिकारी ने गुमनाम रहने की शर्त पर कहा कि रूस G20 का सदस्य है और उसे मंत्रिस्तरीय बैठकों और नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. दिमित्री पेस्‍कोव ने कहा कि किसी भी स्थिति में शिखर सम्मेलन में रूस का उचित प्रतिनिधित्व होगा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि मॉस्को उभरते वैश्विक संकटों के मद्देनज़र G20 को बेहद महत्वपूर्ण मानता है.

About the AuthorManish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 25, 2026, 09:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj