PBKS vs RR IPL 2026 Live: चंडीगढ़ में आज आएगा रनों का तूफान, क्या वैभव-यशस्वी की राजस्थान रोक पाएगी पंजाब किंग्स का विजयरथ

PBKS vs RR IPL 2026 Live Score: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में आज दो बैटिंग पावरहाउस टीमों की भिड़ंत है. बीते दिनों आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज करने वाली पंजाब किंग्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से है. मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में होना है. राजस्थान रॉयल्स के सामने पंजाब किंग्स को रोकने की कड़ी चुनौती होगी, क्योंकि श्रेयस अय्यर की अब तक टूर्नामेंट में अजेय है. पंजाब किंग्स ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कायम है. एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो भले ही टीम 8 में से तीन मैच हारकर चौथे स्थान पर है, लेकिन पंजाब किंग्स को उन्हें कम आंकने की गलती भारी पड़ सकती है.
PBKS vs RR Live Score: अजेय है पंजाब की टीम
पीबीकेएस प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी. पंजाब किंग्स इस सीजन की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक रही है. उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने की अपनी काबिलियत और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने शुरुआती 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में आईपीएल का सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड बनाया. पंजाब ने 265 रन का लक्ष्य 7 गेंदें रहते हासिल कर लिया था.
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद.
नमस्कार!
न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल में आज 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों में एक से एक विस्फोटक बल्लेबाज भरे हुए हैं. राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल फॉर्म में चल रहे हैं तो पंजाब के ओपनर्स प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह का बल्ला भी तबाही मचा रहा है.



