Rajasthan

बिंदौली में नाचते-नाचते 20 साल की दिपू की मौत, हार्ट अटैक से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

Last Updated:April 28, 2026, 21:11 IST

Girl Dies While Dancing At Wedding : राजस्थान के मोरसीम गांव में शादी समारोह की बिंदौली के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. 20 वर्षीय युवती दिपू नृत्य करते समय अचानक गिर पड़ी और बाद में हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई. अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से शादी की खुशियां अचानक गमगीन माहौल में बदल गईं.

ख़बरें फटाफट

बिंदौली में नाचते-नाचते 20 साल की दिपू की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीZoomबिंदौली में नाचते-नाचते 20 साल की दिपू की मौत

जालोर : जालोर जिले के मोरसीम गांव में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुई घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया. यहां लुम्भाजी पुत्र जवाराजी पुरोहित के घर शादी का आयोजन चल रहा था, जिसमें बारात भी पहुंची हुई थी. परिवार में खुशी का माहौल था और बिंदौली का कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ चल रहा था. इसी दौरान ननिहाल में आई 20 वर्षीय युवती दिपू, जो कि चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी थी, साउंड सिस्टम पर बज रहे संगीत पर नृत्य कर रही थी. नाचते-नाचते अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ी. पहले तो लोगों को लगा कि यह सामान्य बेहोशी है, लेकिन स्थिति गंभीर होती चली गई.

परिजन तुरंत उसे मोरसीम के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. लेकिन बागोड़ा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. दिपू का पीहर बागोड़ा तहसील के वाटेरा गांव में है, जबकि उसकी शादी चार महीने पहले तातड़ा गांव में हुई थी. वह ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आई थी और पूरी खुशी के साथ कार्यक्रम में भाग ले रही थी.

डांस करते-करते युवती की मौत, गांव में छाया मातमइस अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है. जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. बारात की मौजूदगी के बावजूद पूरा माहौल गमगीन हो गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं. ग्रामीणों के अनुसार, दिपू काफी खुशमिजाज और सक्रिय युवती थी. उसकी अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. प्रशासनिक और चिकित्सकीय कारणों से पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे बेहद दुखद और अप्रत्याशित हादसा मान रहे हैं.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Rajasthan

First Published :

April 28, 2026, 21:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj