Rajasthan

43 डिग्री की गर्मी में देसी जुगाड़ का कमाल, बीकानेर में कार बनी चलता-फिरता कूलर

X
title=

43 डिग्री की गर्मी में देसी जुगाड़ का कमाल,बीकानेर में कार बनी चलता-फिरता कूलर

 

arw img

Desi Trick To Make Cooler: थार की तपती गर्मी ने जब पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा दिया, तो बीकानेर में एक शख्स ने राहत पाने के लिए ऐसा जुगाड़ किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. कार चालक ओमप्रकाश ने अपनी क्रूज़र गाड़ी में कूलर फिट करवा दिया, जिससे अब गाड़ी के अंदर ठंडी हवा का मजा लिया जा सकता है. जहां आमतौर पर लोग कार में एसी का इस्तेमाल करते हैं, वहीं ओमप्रकाश का कहना है कि एसी से ईंधन की खपत ज्यादा होती है और उसका मेंटेनेंस भी महंगा पड़ता है. इसके मुकाबले कूलर कम खर्च में ज्यादा राहत देता है. करीब 15 हजार रुपये की लागत से लगाया गया यह कूलर एक बार में 20 लीटर पानी भरकर 4 से 5 घंटे तक ठंडी हवा देता है. अब उनकी गाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों को भी भीषण गर्मी में राहत मिल रही है. बीकानेर में यह अनोखा प्रयोग चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देसी समझदारी का शानदार उदाहरण मान रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj