लखनऊ सुपर जायंट्स में नहीं मिल रहा मौका, अब इस लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर, BCCI ने दिखाई हरी झंडी

होमखेलक्रिकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स में नहीं मिल रहा मौका, अब इस लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर
Last Updated:April 29, 2026, 22:23 IST
Arjun Tendulkar Mumbai T20 League: अर्जुन तेंदुलकर को बीसीसीआई ने टी20 मुंबई लीग में खेलने की अनुमति दे दी है. उनके साथ-साथ सिद्धांत अधतराव को भी बोर्ड ने इस लीग की नीलामी के लिए पात्र माना है. आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा अर्जुन मुंबई छोड़ने के बाद पिछले कुछ सीजन से गोवा के लिए खेल रहे हैं. टी20 मुंबई लीग का ऑक्शन आगामी दो मई को होगा, जिसमें अर्जुन 5 लाख के प्राइस ब्रैकेट में हैं.
अर्जुन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग में खेलने की मिली परमिशन.
मुंबई. अर्जुन तेंदुलकर और विकेटकीपर-बल्लेबाज सिद्धांत अधतराव को टी20 मुंबई लीग के चौथे सीजन की नीलामी में शामिल होने के लिए पात्र माना गया है. पिछले सीजन में दोनों ने अलग-अलग राज्य संघों के लिए खेला था. अर्जुन मुंबई छोड़ने के बाद पिछले कुछ सीजन से गोवा के लिए खेल रहे हैं. वहीं, अधतराव ने पिछले सीजन में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया और वहां से एनओसी ले ली है. सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने तेंदुलकर और अधतराव दोनों को टी20 मुंबई लीग में खेलने की इजाजत दी है, क्योंकि पिछले 12 महीनों में दोनों ने किसी और राज्य लीग में हिस्सा नहीं लिया है.
पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए नीलामी दो मई को होगी और टूर्नामेंट जून के पहले हफ्ते में शुरू होगा. बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों को 12 महीने में (आईपीएल छोड़कर) सिर्फ एक ही मान्यता प्राप्त क्रिकेट लीग में खेलने की इजाजत होती है. यह 12 महीने की गिनती उस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद से शुरू होती है, जिसमें खिलाड़ी ने आखिरी बार हिस्सा लिया था.
उदाहरण के लिए, अगर कोई खिलाड़ी किसी राज्य संघ की टी20 लीग में खेलता है, जो 31 अगस्त 2024 को खत्म होती है, तो वह एक सितंबर 2025 तक किसी और राज्य संघ की टी20 लीग में नहीं खेल सकता. तेंदुलकर और अधतराव ने पिछले 12 महीनों में किसी भी राज्य संघ की टी20 लीग में हिस्सा नहीं लिया है. तेंदुलकर आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स का हिस्सा हैं और अधतराव पिछले सीजन में पुडुचेरी की रणजी टीम में थे.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 29, 2026, 22:23 IST



