22 साल बाद बदलेगा बीकानेर का शाही रूप, जूनागढ़ किले पर चढ़ रहा नया रंग, इतिहास फिर चमकने को तैयार

22 साल बाद बदलेगा बीकानेर का शाही रूप, जूनागढ़ किले पर चढ़ रहा नया रंग!
Bikaner Junagarh Fort: राजस्थान के बीकानेर की पहचान माने जाने वाले जूनागढ़ किले में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है. करीब 22 साल बाद हो रहे इस बदलाव से किले की भव्यता में नया निखार आने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस बार साधारण रंग नहीं, बल्कि विशेष स्टोन कलर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे किले की मूल बनावट और ऐतिहासिक स्वरूप को ध्यान में रखकर तैयार कराया गया है. करीब 10 लाख रुपये के बजट से फिलहाल मुख्य द्वार और सामने वाले हिस्से को संवारा जा रहा है, जबकि आने वाले समय में पूरे किले को इसी रंग में ढालने की योजना है. मुंबई से आई आर्किटेक्ट निशा की देखरेख में यह काम हो रहा है, ताकि किले की असल पहचान बरकरार रहे. 16वीं सदी में बने इस ऐतिहासिक किले की खूबसूरती अब पहले से भी ज्यादा आकर्षक नजर आने वाली है, जिससे पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. यह बदलाव सिर्फ रंग का नहीं, बल्कि बीकानेर की विरासत को फिर से जीवंत करने की एक बड़ी पहल है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




