Rajasthan

छोटा भाई बना हैवान, गुस्सा आया तो बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, सन्न रह गया पूरा गांव

Last Updated:May 01, 2026, 17:26 IST

Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है।. यहां छोटे भाई ने गुस्से में आकर अपने सगे बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला. इस खौफनाक हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीण खौफ में आ गए. पुलिस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है.छोटा भाई बना हैवान, गुस्सा आया तो बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालाZoomहमले में घायल हुआ मृतक का चचेरा भाई कृष्ण यादव.

झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाना इलाके के रसूलपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया. यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. हत्या का शिकार हुआ युवक शादीशुदा था लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी. उसके पिता की पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है. वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था और इन दिनों अपने गांव आया हुआ था.

जानकारी के अनुसार रसूलपुर निवासी 35 वर्षीय अनूप गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बाहर से अपने घर लौटा था. घर पहुंचते ही उसका अपने छोटे भाई अजीत से दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की बात को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद कोई नया नहीं था. बल्कि दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती थी. बताया जा रहा है कि देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान अनूप ने अपने चाचा के बेटे कृष्ण यादव को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट हो रही है और स्थिति गंभीर होती जा रही है.

गुस्से में आकर चढ़ा दिया भाई पर ट्रैक्टरकृष्ण यादव के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा तो विवाद चरम पर था. आरोप है कि इसी दौरान अजीत ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर चलाकर अनूप के ऊपर चढ़ा दिया. ट्रैक्टर से कुचलने के कारण अनुप गंभीर रूप से घायल हो गया. बीच-बचाव करने पहुंचे कृष्ण यादव के साथ भी मारपीट की गई. इससे उसके सिर में चोट आई और वह भी घायल हो गया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में गंभीर घायल अनूप को पचेरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बुहाना रैफर कर दिया गया. इसके बाद उसे बुहाना के राजकीय अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद रसूलपुर गांव में दहशत का माहौल हो गयाअनूप की इस तरह अचानक मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलते ही पचेरी कलां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए. थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि पूरे मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है. आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है. इस घटना के बाद रसूलपुर गांव में दहशत का माहौल हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद इतना बढ़ जाएगा. इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj