Entertainment

‘7 डॉग्स’ में दिखा सलमान-संजय का जलवा, बॉलीवुड स्टार्स के स्वैग से फैंस रोमांचित, रिलीज होते ही छाया ट्रेलर

Last Updated:August 13, 2026, 17:00 IST

7 Dogs Trailer : फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त का खास किरदार है. दोनों स्टार्स के फैंस उन्हें एक बार फिर साथ देखने के लिए बेताब हैं. हालांकि, वे पहली भी कई बार साथ काम कर चुके हैं. दर्शकों ने उन्हें 1991 की फिल्म ‘साजन’, 2000 की ‘चल मेरे भाई’ और 2002 की ‘ये है जलवा’ में काफी पसंद किया था.

ख़बरें फटाफट

'7 डॉग्स' में दिखा सलमान-संजय का जलवा, स्टार्स के स्वैग से फैंस रोमांचितZoom‘7 डॉग्स’ एक इंटरनेशनल फिल्म है.

नई दिल्ली: सलमान खान और संजय दत्त को पर्दे पर साथ देखे अरसा हो गया है. वे ‘साजन’ जैसी फिल्म से पर्दे पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं. वे अब ‘7 डॉग्स’ में नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया. ट्रेलर देखने के बाद लोग सलमान-संजय के किरदारों पर चर्चा कर रहे हैं. इंटरनेशनल एक्शन ड्रामा में सलमान खान और संजय दत्त को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.

फिल्म ‘7 डॉग्स’ को फिल्ममेकर्स आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने डायरेक्ट किया है जो ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं. फिल्म में दुनिया भर के एक्टर्स काम कर रहे हैं. भारत के अलावा आपको मिस्र, यूरोप, हॉलीवुड और पश्चिमी एशिया के एक्टर्स साथ नजर आएंगे. हालांकि, ट्रेलर से सलमान और संजय के किरदारों के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला है. दोनों सितारों के स्क्रीन टाइम से लगता है कि वे फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj