Entertainment

‘तनु वेड्स मनु’ ने बदली किस्मत, अब प्रोड्यूसर विनोद ला रहे ‘गिन्नी वेड्स सनी-2’, बोले- अच्छी फिल्मों को बर्बाद कर रहा क्रिटिक्स लॉबी

Last Updated:May 04, 2026, 09:19 IST

Bollywood Producer Vinod Bachchan: बॉलीवुड के मशहरू प्रोड्यूसर विनोद बच्चन ने संघर्ष भरा सफर और नई फिल्म गिन्नी वेड्स सनी-2 पर लोकल 18 से बातचीत की. उन्होंने कहा कि हर 10 साल में बॉलीवुड बदल रहा है. यहां क्रिटिक्स लॉबी बहुत खतरनाक है. यह अच्छी से अच्छी फिल्मों को भी बर्बाद कर देती है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: साल 2011 में आई फिल्म तनु वेड्स मनु जिसमें आर. माधवन और कंगना रनौत मुख्य किरदार में थे. इस फिल्म ने बॉलीवुड सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई और सुपरहिट रही. यहीं से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके बॉलीवुड करियर में चार चांद लग गए. इस फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद बच्चन ने एक के बाद एक हिट फिल्म बनाई और इन दिनों वह अपनी नई फिल्म गिन्नी वेड्स सनी-2 लेकर आ रहे हैं. जो कि एक पारिवारिक फिल्म है. यह भी एक मध्यम वर्गीय परिवार में बनाई गई है, जिसमें लड़की दिल्ली की है और लड़का ऋषिकेश का है.

जहां लड़की ज्यादा पढ़ी-लिखी है. जबकि लड़का कम पढ़ा लिखा है. इन दोनों की लव स्टोरी को उन्होंने सिनेमा पर एक बार फिर उतारा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विनोद बच्चन ने यहां तक का सफर तमाम संघर्षों के साथ तय किया है. अगर नहीं, तो आपको बता दें कि विनोद बच्चन से लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के एटा में उनका जन्म हुआ है, लेकिन जन्म से ही उन्होंने तमाम दुख देखे. 8 साल की उम्र में पिता को खो दिया. जबकि 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था और 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में गए थे.

हर 10 साल में बदल रहा सिनेमा

विनोद बच्चन ने बताया कि उनके परिवार में कोई भी बॉलीवुड तक नहीं पहुंच सका है. वह इकलौते ऐसे शख्स रहे हैं जो अपने परिवार में बॉलीवुड तक पहुंचे और जिसने सफलता हासिल की, लेकिन वर्तमान में बॉलीवुड में चुनौतियां बहुत हैं. हर 10 साल में बॉलीवुड बदल रहा है. पहले लोग थिएटर जाते थे, फिल्म देखने, फिर डीवीडी आया फिर सीडी और फिर ओटीटी आ गया. ओटीटी ने पूरी दुनिया भर में हिंदी फिल्मों को पहुंचाने का काम किया.

वैसे ही जैसे पहले नेगेटिव पर फिल्म शूट होती थी. फिर पेन ड्राइव पर होने लगी. अब हार्डवेयर पर होती हैं. अभी बॉलीवुड और बदलेगा. क्योंकि बॉलीवुड में अगर आपको लंबे वक्त तक रहना है तो काम में लगा रहना होगा. उन्होंने भी यही किया. वह हमेशा काम में लग रहे और सीखते रहे और यहीं से बॉलीवुड में टिके रहे. क्योंकि बॉलीवुड में काम करते रहना बहुत जरूरी है. अगर आपने एक बार काम करना बंद कर दिया तो यहां पर आप हमेशा के लिए यहां से गायब हो जाएंगे.

क्रिटिक्स लॉबी है खतरनाक

विनोद बच्चन ने बताया कि बॉलीवुड में अब क्रिटिक्स लॉबी बहुत तेजी से उभर कर आई है. इन लोगों की एक रेट लिस्ट होती है. अगर आपने उस रेट लिस्ट के मुताबिक पैसा दे दिया तो ये लॉबी आपकी बेकार से बेकार फिल्म को भी अच्छी करवा कर उसको हिट करवा देती है और अगर आपने क्रिटिक्स लॉबी को पैसे नहीं दिए तो उनकी रेट लिस्ट के मुताबिक तो यह आपकी अच्छी से अच्छी फिल्म को भी बकवास बता देते हैं. वह उसे नेगेटिव पब्लिसिटी कर देते हैं, जिस वजह से कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का करियर बर्बाद हो चुका है.

यह क्रिटिक्स लॉबी आने वाले समय में बॉलीवुड के लिए किसी नासूर से कम नहीं होगी. यह अंदर से ही बॉलीवुड को खत्म कर रही है. ये लोग पैसा लेकर किसी की भी फिल्म को अच्छा बता देते हैं और पैसा ना मिलने पर फिल्म को बेकार बता देते हैं, जिस वजह से लोग थिएटर नहीं जाते और फिल्म बेकार हो जाती है. इस पर भारतीय सरकार और सुप्रीम कोर्ट को ध्यान देना चाहिए. फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 1 से 2 हफ्ते बाद उसको रिव्यु के तौर पर सबके सामने लाना चाहिए.

About the AuthorBrijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj