26 साल बाद इरफान खान की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ हुई रिलीज, नेटफ्लिक्स-हॉटस्टार नहीं इस प्लेटफॉर्म पर है फ्री

Last Updated:May 06, 2026, 08:14 IST
इरफान खान को इस दुनिया से गए 6 साल हो चुके हैं. 29 अप्रैल को इरफान खान की छठी पुण्यतिथि थी. इस मौके पर एक्टर की 26 साल पहले बनी फिल्म आखिऱकार रिलीज हुई और ये एक्टर की आखिरी फिल्म बन गई. इरफान खान और विद्या बालन की फिल्म द लास्ट टेनेंट की शूटिंग साल 2000 में पूरी हो गई थी. पिछले 26 साल से ये फिल्म दर्शकों तक पहुंचने का इंतजार कर रही थी और अब अखिरकार इसे प्लेटफॉर्म मिल गया है.
एक्टर की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ रिलीज हो गई है.
नई दिल्ली. इरफान खान को इस दुनिया से गए 6 साल हो चुके हैं. 29 अप्रैल को इरफान खान की छठी पुण्यतिथि थी. इस मौके पर एक्टर की 26 साल पहले बनी फिल्म आखिऱकार रिलीज हुई और ये एक्टर की आखिरी फिल्म बन गई. इरफान खान और विद्या बालन की फिल्म द लास्ट टेनेंट की शूटिंग साल 2000 में पूरी हो गई थी. पिछले 26 साल से ये फिल्म दर्शकों तक पहुंचने का इंतजार कर रही थी और अब अखिरकार इसे प्लेटफॉर्म मिल गया है.
एक्टर की छठी पुण्यतिथि पर मेकर्स ने उनकी फिल्म द लास्ट टेनेंट को यूट्यूब पर रिलीज किया है. फिल्म फ्री में स्ट्रीम कर रही है. इस फिल्म की कहानी सार्थक दासगुप्ता ने लिखी और सार्थक ने ही इसका निर्देशन किया है. 43 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म को एक्टर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में शूट किया था. इसमें एक्टर के अपोजिट विद्या बालन नजर आई थीं.
विद्या बालन और इरफान खान की फिल्म रिलीज हो गई है
विद्या बालन उस वक्त अपने सीरियल ‘हम पांच’ के लिए मशहूर थीं. एक्ट्रेस उन दिनों छोटे पर्दे पर काम करती थीं और फिल्मों में पैर जमाने की कोशिश में थीं. ऐसे में ये फिल्म द लास्ट टेनेंट उनके लिए खास मौका लेकर आई थी. फिल्म के यूट्यूब पेज पर डायरेक्टर सार्थक दासगुप्ता ने लिखा कि कुछ फिल्में खोती नहीं है, वो बस दर्शकों तक पहुंचने के लिए सही समय का इंतजार करती हैं.
वो आगे लिखते हैं, साल 2000 में न बजट था. न कोई बड़ा स्टार, बस एक युवा फिल्ममेकर था जो अपनी फिल्म के जरिए एक अच्छी कहानी कहना चाहता था. हमने दो शानदार कलाकारों के साथ एक मैजिकल फिल्म बनाई. वो दो शानदार कलाकार- विद्या बालन, इरफान खान हैं. फुटेज खो गया, लेकिन हमारे दिलों में उनका यादें आज भी जिंदा हैं.
फिल्म की रिलीज के बाद भावुक विद्या बालन ने कहा, ‘‘द लास्ट टेनेंट’ को आखिरकार दर्शकों तक पहुंचते देखना एक सपने जैसा लगता है. उस वक्त मैं करियर की शुरुआत कर रही थी और अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही थी. इरफान के साथ काम करना तब भी बेहद खास था और अब तो और भी ज्यादा, क्योंकि यही एक मौका था जब मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला’.
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘यह फिल्म मेरे लिए उस सफर की खूबसूरत याद है, जहां से सब कुछ शुरू हुआ था, और मुझे खुशी है कि इसे इरफान को श्रद्धांजलि के तौर पर साझा किया जा रहा है’.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



