Rajasthan

टेक्सटाइल सिटी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बुनकर पुरस्कार योजना के आवेदन शुरू, मिलेगा सरकारी सम्मान

Last Updated:May 07, 2026, 09:39 IST

Bhilwara Latest News: टेक्सटाइल सिटी के युवाओं और बुनकर समुदाय के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों को सरकारी स्तर पर सम्मानित किया जाएगा. इसका उद्देश्य पारंपरिक हथकरघा और बुनकरी कला को बढ़ावा देना और युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ना है. आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को उनके कार्य और कौशल के आधार पर चयनित किया जाएगा. योजना से स्थानीय कारीगरों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा. सरकार का मानना है कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगी.

ख़बरें फटाफट

हाथों के हुनर को मिलेगा इनाम! टेक्सटाइल सिटी में शुरू हुई बुनकर पुरस्कार योजनाZoomtextile industry youth Rajasthan

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले के उत्कृष्ट बुनकरों और सहकारी समितियों को सम्मानित करने के लिए जिला स्तरीय बुनकर पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. यह योजना उन बुनकरों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिन्होंने हाथकरघा बुनाई के क्षेत्र में बेहतर काम करते हुए उत्कृष्ट उत्पाद तैयार किए हैं. योजना के तहत जिला और राज्य स्तर पर चयनित बुनकरों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा. जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस योजना के माध्यम से उन बुनकरों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बुनाई के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है.

विभागीय योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई है और अपने उत्पादों के जरिए जिले का नाम रोशन किया है. योजना का उद्देश्य पारंपरिक हाथकरघा कला को बढ़ावा देना और बुनकरों को प्रोत्साहित करना है. जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बुनकरों की प्रविष्टियां आगे राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार के लिए भेजी जाएंगी. विभाग का मानना है कि इस योजना से जिले के बुनकरों को नई पहचान मिलेगी और पारंपरिक हाथकरघा उद्योग को मजबूती मिलेगी.

भीलवाड़ा जिले में हाथकरघा बुनाई कार्य से जुड़ा होना जरूरीमहाप्रबंधक के.के. मीना ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार चयन समिति द्वारा योग्य बुनकरों का चयन किया जाएगा. चयनित प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3100 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी. इसके अलावा दो बुनकरों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले बुनकर का भीलवाड़ा जिले में हाथकरघा बुनाई कार्य से जुड़ा होना जरूरी है. साथ ही वह कम से कम पिछले तीन वर्षों से इस क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहा हो.

आवेदन करने वालों के लिए यह नियम जरूरीजिन बुनकरों को पिछले तीन वर्षों में यह पुरस्कार मिल चुका है, वे इस बार आवेदन नहीं कर सकेंगे. इच्छुक बुनकर आवेदन पत्र जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन पत्र भरकर अपने उत्पाद के साथ 30 जून तक कार्यालय में जमा कराना होगा. आवेदन के साथ तैयार किए गए उत्कृष्ट उत्पाद भी प्रस्तुत करने होंगे, जिनके आधार पर चयन समिति मूल्यांकन करेगी.

भीलवाड़ा के लिए खास यह पुरस्कारभीलवाड़ा एक टेक्सटाइल सिटी होने के नाते भीलवाड़ा के लिए यह पुरस्कार बहुत ज्यादा अहम है क्योंकि भीलवाड़ा में कई ऐसे उत्पाद बनाए जाते हैं जो बुनकर से जुड़े होते हैं और हाथों से बनाए जाते हैं इससे बुनकरों को पहचान मिलती है

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj