Jaipur Hospital Crisis | प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल और SMS इवनिंग ओपीडी

Last Updated:May 08, 2026, 07:42 IST
Jaipur Health News: जयपुर में चिकित्सा संकट गहरा गया है. डॉ. सोनदेव मामले में परिजनों से दुर्व्यवहार के विरोध में निजी अस्पतालों ने गुरुवार रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गई हैं. दूसरी ओर, मरीजों को राहत देने के लिए प्रशासन ने एसएमएस सहित बड़े सरकारी अस्पतालों में शाम 5 से 7 बजे तक ‘इवनिंग ओपीडी’ शुरू करने का फैसला लिया है. चिकित्सा विभाग ने जांच केंद्रों और दवा काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर दिया है ताकि मरीजों को परेशानी न हो.
ख़बरें फटाफट

Jaipur Hospital Crisis
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में चिकित्सा व्यवस्था को लेकर आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. एक तरफ जहां डॉ. सोनदेव बंसल मामले में परिजनों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में निजी अस्पतालों ने चिकित्सा सेवाओं पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने आमजन को राहत देने के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष ‘इवनिंग ओपीडी’ की शुरुआत की है.
आरजीएचएस (RGHS) योजना के विरोध और डॉ. सोनदेव के परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले ने अब प्रदेश में बड़ा चिकित्सा संकट खड़ा कर दिया है. प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन (PHNHA) के आह्वान पर जयपुर के निजी अस्पतालों ने गुरुवार रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा कर दी है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि इस दौरान ओपीडी (OPD) और आईपीडी (IPD) के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह बंद रहेंगी. चिकित्सकों की मांग है कि डॉ. सोनदेव बंसल मामले में न्यायिक प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. आईएमए और जेएमए सहित कई संगठनों ने इस बहिष्कार का सामूहिक समर्थन किया है.
प्रशासन का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में अब शाम को भी ओपीडीनिजी अस्पतालों की हड़ताल के बीच सरकारी अस्पतालों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल सहित प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में अब इवनिंग ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया गया है. मरीजों की लंबी कतारों और घंटों इंतजार के फीडबैक के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया है. चिकित्सा विभाग की उच्चाधिकारियों ने खुद धन्वंतरि ओपीडी और दवा काउंटरों का निरीक्षण किया, जिसके बाद व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश दिए गए हैं.
5 से 7 बजे तक वरिष्ठ डॉक्टर देखेंगे मरीजनई व्यवस्था के तहत अब शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक वरिष्ठ डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे. इसके साथ ही ब्लड कलेक्शन सेंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है ताकि जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को भटकना न पड़े. निजी अस्पतालों की हड़ताल के बीच यह निर्णय मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगा, क्योंकि अब शाम के समय भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिल सकेगी. प्रशासन का मानना है कि इससे सुबह के समय होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल पाएगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



