Entertainment

‘गांधी के देश में हिंसा समाधान नहीं’, सिवेत तोमर संग झगड़े पर बोले ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर शहजाद पूनावाला

Last Updated:November 06, 2026, 21:38 IST

‘राइज एंड फॉल 2’ के विजेता शहजाद पूनावाला ने सिवेत तोमर के साथ हुए विवाद पर कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है. टास्क के दौरान हाथापाई के बाद सिवेत को शो से बाहर कर दिया गया था. शहजाद ने कहा कि उन्होंने सिवेत तोमर को माफ कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

'गांधी के देश में', सिवेत संग झगड़े पर बोले 'राइज एंड फॉल 2' के विनरZoomशहजाद पूनावाला ने शानदार खेल दिखाया.

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के विजेता शहजाद पूनावाला ने शो में हुए विवाद और कंटेस्टेंट सिवेत तोमर के एविक्शन पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती, खासकर महात्मा गांधी की धरती पर. उनका कहना है कि किसी भी असहमति या विवाद को शारीरिक ताकत के बजाय बातचीत और शब्दों के जरिए सुलझाना चाहिए.

आईएएनएस ने शहजाद से जब शो में अपने सफर और सिवेत के साथ हुए विवाद के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह अब उस पूरे मामले को दोबारा उठाना या किसी पर आरोप लगाना नहीं चाहते. उन्होंने बताया कि वह इस मामले में शामिल लोगों को पहले ही माफ कर चुके हैं और उनके लिए यह चैप्टर अब खत्म हो चुका है. वे कहते हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि अब इस मामले पर अपनी राय देने की कोई जरूरत है. शो में सभी को उनके अपने किए की वजह से बाहर किया गया था और मैंने उसी समय उन्हें माफ कर दिया था. मेरे लिए वह चैप्टर बंद हो चुका है. मैं इसे अब और अहमियत नहीं देना चाहता, खासकर ऐसे खूबसूरत दिन पर.’

पुराने विवाद पर क्या बोले शहजाद पूनावाला शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हमारे लोकतंत्र और महात्मा गांधी की धरती पर हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती. हमें हिंसा के बजाय शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर कोई शो में बार-बार हिंसा का सहारा लेता है, तो यह उसकी अपनी बात रखने की क्षमता की कमी को दिखाता है. इससे लगता है कि उसके पास अपनी बात मनवाने के लिए शारीरिक ताकत के अलावा कोई दूसरा तरीका नहीं है. मेरा मानना है कि इस तरह के व्यवहार से बचना चाहिए.’

टास्क के दौरान बढ़े मतभेदशहजाद पर हमला करने के चलते सिवेत तोमर को ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर कर दिया गया था. शो में शहजाद और सिवेत ने शुरुआत में साथ मिलकर गेम खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन ‘अल्टीमेट रूलर’ रेस के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. इस रेस के दौरान सिवेत को सबसे कमजोर फैसले लेने वाला कंटेस्टेंट बताया गया था. इसके बाद, जब उन्हें एक और कंटेस्टेंट का नाम लेने का मौका मिला, जिसे वह कमजोर मानते हैं, तो उन्होंने शहजाद का नाम चुना. इस फैसले के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया.

सिवेत संग विवाद में शहजाद को लगी थी चोट विवाद उस समय और गहरा गया, जब सिवेत को स्वरा भास्कर से बातचीत करते देखा गया. शहजाद ने उनके इस बदले हुए रवैये पर सवाल उठाए, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि सिवेत ने शहजाद की गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे धक्का दे दिया. इस घटना में शहजाद को चोट आई और उनके कपड़े भी फट गए. शो के नियमों के मुताबिक, सिवेत को शो से बाहर कर दिया गया.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 06, 2026, 21:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj