Entertainment

लीक, देरी और विवादों के बाद अब रिलीज को तैयार थलापति विजय आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’? मेकर्स बना रहे बड़ा प्लान

Last Updated:May 08, 2026, 09:18 IST

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के नवनिर्वाचित विधायक थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. कई महीनों की देरी और कानूनी पचड़ों के बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज करने की नई प्लानिंग तेज कर दी है. खबर है कि मेकर्स अब फिल्म को बेहद खास दिन सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी में हैं.

नई दिल्ली. लगातार टलती रिलीज, ऑनलाइन लीक और राजनीतिक चर्चाओं के बीच ‘जन नायकन’ अब फिर से सुर्खियों में आ गई है. थलापति विजय की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त हलचल मची हुई है. कहा जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को सिर्फ रिलीज नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई इवेंट की तरह पेश करने की तैयारी में हैं. फिल्म के इर्द-गिर्द बना सस्पेंस और विजय की राजनीति में बढ़ती सक्रियता ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. दूसरी तरफ, एचडी प्रिंट लीक होने के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ. अब चर्चा इस बात की है कि मेकर्स विजय के फैंस के लिए कुछ बेहद खास प्लान कर रहे हैं, जो इस फिल्म को उनके करियर की सबसे यादगार रिलीज में बदल सकता है.

जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ CBFC सर्टिफिकेशन संबंधी समस्याओं के कारण टल गई थी. अब मेकर्स फिल्म खास दिन पर रिलीज कर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर और भी खास बनाना चाहते हैं. इस खबर से फैंस काफी एक्साइटेंड हैं.

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर्स फिल्म को विजय के 52वें जन्मदिन पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हैं. डिस्ट्रीब्यूटर्स भी फिल्म के लिए खास रुचि दिखा रहे हैं और अनसोल्ड एरिया में हाई प्राइस पर डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने को तैयार हैं.

Add as Preferred Source on Google

इंडस्ट्री सूत्रों का मानना है कि जन्मदिन पर रिलीज फिल्म को ग्रैंड सेलिब्रेशन में बदल सकती है. इससे पहले विजय के जन्मदिन पर स्पेशल अपडेट्स आते रहे हैं, लेकिन कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई. अगर यह प्लान फाइनल होता है तो ‘जन नायकन’ विजय की जन्मदिन पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन जाएगी. 

विजय फिलहाल अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों में बिजी हैं. उनकी पार्टी टीवीके के हालिया चुनावी प्रदर्शन के बाद चर्चा है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. ऐसे में प्रोड्यूसर्स आने वाले हफ्तों में विजय से व्यक्तिगत मुलाकात करने वाले हैं. टीम रिलीज डेट को लेकर चर्चा करेगी और फैंस के लिए विजय से दो मिनट का स्पेशल वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कराने की भी योजना बना रही है. ये अपडेट्स फिल्म के प्रति उम्मीदों को और बढ़ा रहे हैं.

‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है. फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, प्रियमणि और मामिथा बैजू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर दे रहे हैं. यह फिल्म विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसके बाद वे पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं.<br />फिल्म का निर्माण कई महीने पहले पूरा हो चुका था, लेकिन रिलीज में बार-बार देरी हुई. फिल्म मूल रूप से 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन संबंधी मुद्दों के कारण इसे टालना पड़ा. मेकर्स अब प्रक्रिया को तेज करने में लगे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की यह देरी सियासी रंग भी लेती नजर आ रही है. अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक टाइटल कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें विजय को ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री’ दिखाया गया था. चूंकि विजय की पार्टी टीवीके ने हाल के विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता हासिल की है, इसलिए फैंस को लग रहा है कि फिल्म शायद सीएम बनने के बाद ही रिलीज हो. फिलहाल ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस 22 जून के इंतजार में बैठे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj