राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दुबारा होगी, RPSC ने किया ऐलान, जानें किन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका?

Last Updated:May 08, 2026, 17:02 IST
SI and Platoon Commander Recruitment Exam 2021 Cancelled: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को निरस्त कर दिया है. अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित होगी. केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो पहले दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित रहे थे. नए अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिलेगा. आयोग ने बताया कि परीक्षा सितंबर 2026 में संभावित है. 16 मई से आवेदन संशोधन शुरू होगा और 30 मई तक चलेगा. ओटीआर और केवाईसी अपडेट अनिवार्य रहेगा. प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाएगी.
ख़बरें फटाफट

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को निरस्त कर दिया है
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद वर्ष 2021 में आयोजित उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त कर दिया गया है. अब यह परीक्षा नए सिरे से पुनः आयोजित की जाएगी. आयोग ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है.
आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुनः आयोजित होने वाली इस परीक्षा में केवल वे अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में भाग लिया था. कुल 3,83,097 अभ्यर्थियों को ही इस परीक्षा में दोबारा अवसर मिलेगा. इसके अलावा किसी भी नए अभ्यर्थी को इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
सितंबर में आयोजित हो सकती है परीक्षा
यह निर्णय उन सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो पहले से इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा रह चुके हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केवल पुराने अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जाएगा. पुनः परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से सितंबर 2026 में किया जाएगा. इसके साथ ही आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. 16 मई से आवेदन संशोधन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अभ्यर्थी 30 मई तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे. इस दौरान उम्मीदवारों को अपने विवरण सही और अद्यतन करने का अवसर दिया जाएगा.
ओटीआर और केवाईसी अपडेट करना है अनिवार्य
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) और केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य होगा. इसके अलावा स्वघोषणा पत्र और बायोमेट्रिक सत्यापन की सहमति देने के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की जाएंगी उनके आवेदन मान्य नहीं होंगे. इस निर्णय के बाद राज्य में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है. आयोग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाकर परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



