Rajasthan

पाली में जवाई नहर बनी ‘डेथ ट्रैप’! ‘VVIP’ इलाकों में हुआ काम तो इंद्रा कॉलोनी को छोड़ा बेसहारा

Last Updated:May 09, 2026, 06:51 IST

Ground Report: पाली में जवाई नहर की मरम्मत में भेदभाव के आरोप लग रहे हैं. यूटीआई वीवीआईपी इलाकों में 15 लाख खर्च कर रही है, लेकिन इंद्रा कॉलोनी में टूटी नहर और गायब दीवारों को अनदेखा कर दिया गया है. यहां आए दिन लोग और मवेशी नहर के गड्ढों में गिर रहे हैं. गंदगी के कारण मच्छरों और सांपों का खतरा बना हुआ है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है ताकि मानसून में होने वाले हादसों से बचा जा सके.

ख़बरें फटाफट

Pali Ground Report: राजस्थान के पाली शहर की जीवनदायिनी कही जाने वाली जवाई नहर इन दिनों प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रही है. यूटीआई (UTI) मानसून से पूर्व नहर की मरम्मत और सफाई के काम में जुटी तो है, लेकिन इस काम में ‘पिक एंड चूज’ की नीति अपनाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं. प्रशासन द्वारा अम्बेडकर सर्किल से शिवाजी सर्किल तक के वीवीआईपी (VVIP) इलाकों में 15 लाख का बजट खर्च कर मरम्मत करवाई जा रही है, लेकिन शहर की ही घनी आबादी वाली इंद्रा कॉलोनी को पूरी तरह बेसहारा छोड़ दिया गया है. यहां नहर की दीवारें गायब हैं, जो अब किसी खुले ‘डेथ ट्रैप’ से कम नहीं रह गई हैं.

इंद्रा कॉलोनी के निवासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जहां नहर सबसे ज्यादा जर्जर है, वहां मरम्मत के लिए विभाग की ओर से कोई टेंडर जारी नहीं किया गया. इस मार्ग पर नहर की दीवार न होने के कारण आए दिन वाहन चालक और राहगीर अनियंत्रित होकर नहर के गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं. बेसहारा मवेशियों के गिरने की घटनाएं तो यहां आम बात हो चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल उन इलाकों को चकाचक करने में जुटा है जो मुख्य सड़कों पर दिखते हैं, जबकि कॉलोनी के अंदरूनी हिस्सों में लोग जान हथेली पर रखकर जीने को मजबूर हैं.

गंदगी का अंबार और बीमारियों का खतरानहर अब धीरे-धीरे कचरे के डिपो और गंदे नाले में तब्दील होती जा रही है. स्थानीय निवासी नारंगी देवी का कहना है कि नहर पूरी तरह से कचरे और गंदे पानी से अटी पड़ी है. कई स्थानों पर तो घरों का गंदा पानी सीधे नहर में गिर रहा है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. मानसून के करीब आते ही क्षेत्रवासियों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सताने लगा है. प्रशासन की अनदेखी ने यहां के निवासियों का जीना दूभर कर दिया है.

घरों में सांपों का पहरा और प्रशासन की चुप्पीइंद्रा कॉलोनी निवासी मनोहर मालवीय लौहार ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने लंबे समय से नहर की दीवार टूटी हुई है, जिससे एक बड़ा जानलेवा गड्ढा बन गया है. मानसून के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है जब नहर से निकलने वाले जहरीले सांप सीधे लोगों के घरों में घुस जाते हैं. दीपिका नामक स्थानीय महिला ने बताया कि वे लंबे समय से सफाई और मरम्मत की गुहार लगा रही हैं, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही. सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? इंद्रा कॉलोनी की टूटी दीवारें और गंदगी चीख-चीखकर जवाब मांग रही हैं कि आखिर उनके साथ यह भेदभाव क्यों?

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj