IPL 2026 Points Table: कोलकाता की लगातार चौथी जीत से अंक तालिका में उलटफेर, कौन सी टीम टॉप पर

होमखेलक्रिकेट
कोलकाता की लगातार चौथी जीत से अंक तालिका में उलटफेर, कौन सी टीम टॉप पर
Last Updated:May 09, 2026, 06:36 IST
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक समय मुश्किल में नजर आ रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार चार जीत से प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत ने टीम को रेस में ला खड़ा किया है. 10 मैच में 4 जीत और एक बेनतीजा मुकाबले से केकेआर के पास 9 अंक हैं. उसके पास बाकी सभी मुकाबले जीतकर 17 अंकों तक जाने का मौका है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार चौथी जीत ने बदला प्लेऑफ का समीकरण
नई दिल्ली. फिन एलेन ने शुक्रवार (8 मई) को अपना पहला आईपीएल शतक (100* रन, 47 गेंदों में) जड़ा. इस पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 143 रन का लक्ष्य 14.2 ओवर में हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स पर 8 विकेट से जीत दर्ज की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मिली इस जीत से केकेआर ने लगातार चौथी जीत दर्ज की और आईपीएल 2026 में अपने अंक 9 तक पहुंचा दिए. लगातार चार जीत ने जहां कोलकाता के प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत कर दी है वहीं दिल्ली की उम्मीद लगभग खत्म कर दी.
आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में केकेआर ने अब तक 10 मैचों में 9 अंक हासिल किए हैं. वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अब आठवें नंबर पर खिसक गई है. दिल्ली की टीम, जिसने अजिंक्य रहाणे के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 142 रन बनाए. इस मैच में दिल्ली को मिली हार और कोलकाता की जीत ने प्लेऑफ की रेस को और भी रोचक बना दिया. चलिए जानते हैं इस मैच के बाद क्या है अंक तालिका का हाल
अंक तालिका का ताजा हाल
इस वक्त अंक तालिका में सबसे ऊपर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नजर आ रही है. 11 मैच में 7 जीत दर्ज कर इस टीम ने कुल 14 अंक हासिल कर लिए हैं. पंजाब किंग्स के 10 मुकाबले के बाद 6 जीत और एक बेनतीजा मैच से 13 अंक हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैच खेले हैं और 6 जीत से 12 अंक हासिल कर तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया है. गुजरात टाइटंस ने भी 10 मैच खेलकर इतने ही मुकाबले जीते हैं लेकिन नेट रन रेट की वजह से 5वें स्थान पर है.
छठा नंबर 10 मैच में 5 जीत हासिल करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का है. कोलकाता की टीम ने लगातार चार जीत के बाद सातवां स्थान हासिल कर लिया है. उसके खाते में 10 मैच में 4 जीत और एक बेनतीजा मैच से 9 अंक हैं. दिल्ली ने 11 मैच में 7 हार झेला है और 8 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 मैच में सिर्फ 3 जीत हासिल किया है. दोनों टीमें आखिरी दो पायदान पर है.
About the AuthorViplove Kumarchief sub editor
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



