National

Aaj Ka Dhanu Rashifal: कुंभ में चंद्रमा का गोचर बढ़ाएगा मान-सम्मान, भगवान की बनेगी कृपा, मिलेंगे कई नए अवसर

Last Updated:May 10, 2026, 00:03 IST

Aaj ka Dhanu Rashifal 10 may 2026: धनु राशि वालों के लिए 10 मई का दिन सफलताओं भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स और आर्थिक मजबूती के योग हैं. परिवार में खुशहाली रहेगी, हालांकि खर्चों और प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी. मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ का सहारा लें. जानिए आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं आज के सितारे.

जमुई: 10 मई 2026 के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि चंद्रमा का यह गोचर आज के दिन विभिन्न राशियों को उनके कार्य क्षेत्र में बड़ा फायदा पहुंचाएगा. उन्होंने बताया कि काम करने वाले लोगों को आज उनके कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे. इसके साथ ही आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन काफी बेहतर गुजरने वाला है. आज आपको कई नए अवसर मिलेंगे. हालांकि बुध के अस्त होने के कारण आज आपको कई बातों में सावधानी बरतने की जरूरत है.

सुख सुविधाओं पर आज हो सकते हैं कुछ खर्चे ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दिन आज अच्छा गुजरने वाला है. आज सुबह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. हालांकि दोपहर के बाद आज आपके घर के कुछ सुविधाओं पर थोड़े पैसे खर्च करने पर सकते हैं. आज के दिन कोई भी आर्थिक फैसला जल्दीबाजी में ना लें. आज शुक्र देव आपके छठे भाव में रहेंगे. जिस से आज स्वास्थ्य या दैनिक जरूरत से जुड़ी चीजों पर भी कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज मार्केटिंग या कला के क्षेत्र में काफी सफलता मिलने की उम्मीद दिख रही है.

आपके मन को मिलने वाली है शांति ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के मन में अगर किसी बात को लेकर कोई दुविधा चली आ रही है, तो आज उसका जवाब आपको मिल सकता है. उन्होंने बताया कि प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. आज आपका दिल टूट सकता है, जिससे आपको तकलीफ पहुंच सकती है. परिवार में माहौल काफी अच्छा बना रहेगा. धनु राशि के जातक आज गाड़ी खरीद सकते हैं. उसके साथ ही नौकरी वाले स्थान पर भी भगवान की कृपा पर बनी रहेगी. भगवान हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. आज भगवान सूर्य को अर्घ देने से भी आपको सफलता मिलेगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक एक रहने वाला है.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj