ग्लैमर की दुनिया में भी सुपर मॉम्स बनी ये 7 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, शूटिंग हो या मीटिंग…बच्चों पर देती हैं पूरा ध्यान

Last Updated:May 10, 2026, 05:31 IST
Mothers Day Special:कैमरे की चमक, रेड कार्पेट की रौनक और लगातार बिजी शेड्यूल… बॉलीवुड की दुनिया में स्टारडम संभालना आसान नहीं होता. लेकिन इसी ग्लैमर के पीछे कुछ ऐसी शख्सियतें भी हैं जो सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं. ये वो एक्ट्रेसेस हैं जो फिल्मों की दुनिया में नाम कमाने के साथ-साथ अपने बच्चों की परवरिश को भी उतनी ही खूबसूरती से संभालती हैं. आइए मदर्स डे के खास मौके पर जानते हैं बी-टाउन की ऐसी ही 7 सुपर मॉम्स के बारे में,जो बिजी शेड्यूल के बाद भी अपने मां होने की जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं.
मदर्स डे के खास मौके पर हम उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो ग्लैमर और स्टारडम के बाद भी अपने मां होने की ड्यूटी बखूबी निभाती हैं। बिजी शूटिंग, इवेंट्स और लगातार लाइफस्टाइल के बावजूद ये अपने बच्चों की परवरिश और उनके साथ बिताए छोटे-छोटे पलों को सबसे ज्यादा अहमियत देती हैं। इनकी जिंदगी दिखाती है कि स्टारडम चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक मां का प्यार, समय और देखभाल हमेशा अपने बच्चों के लिए सबसे ऊपर रहती है. (फोटो साभारः Instagram @kareenakapoorkhan)
ऐश्वर्या राय बच्चन सुपर मॉम की इस लिस्ट में टॉप पर शामिल हैं. भले ही वह इन दिनों फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन देश हो या विदेश, वे अक्सर बड़े इवेंट्स में नजर आती हैं. अपने काम के साथ-साथ वह अपनी बेटी आराध्या की परवरिश को भी पूरी शिद्दत से निभाती हैं. वह हर बड़े इवेंट और ट्रैवल के दौरान अपनी बेटी को साथ रखने की कोशिश करती हैं, जिसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया, लेकिन वह इन बातों पर ध्यान नहीं देतीं. उनकी परवरिश स्टाइल में प्यार, स्ट्रॉन्ग प्रोटेक्शन और ग्राउंडेड लाइफस्टाइल साफ दिखाई देती है. (फोटो साभारः Instagram @ aishwaryaraibachchan_arb)
करीना कपूर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. करीना सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक बेहद एक्टिव और डेडिकेटेड मां भी हैं. वे अपने दोनों बेटों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना कभी मिस नहीं करतीं, चाहे शूटिंग कितनी भी बिजी क्यों न हो. कई बार एक्ट्रेस अपने काम और फैमिली लाइफ को बैलेंस करते हुए बच्चों की हर छोटी जरूरत पर खुद ध्यान देती नजर आती हैं, जिसकी फोटोज अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं. (फोटो साभारः Instagram @kareenakapoorkhan)
Add as Preferred Source on Google
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में हैं. वह किसी सुपर मॉम से कम नहीं है, एक्ट्रेस लगातार अपने शूटिंग और काम में बिजी होने के बावजूद अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का पूरा ध्यान रखती हैं. वह हमेशा अपनी लाडली के लिए टाइम निकालती हैं और उनके साथ खास पल बिताती हैं.एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी नन्हीं प्रिंसेस की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. (फोटो साभारः Instagram @priyankachopra)
आलिया भट्ट बॉलीवुड की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. एक्ट्रेस काफी यंग ऐज में बेबी राहा की मॉम बनी हैं, लेकिन वह बिजी होने के बावजूद अपनी मां होने की पूरी जिम्मेदारी को निभाती हैं.वे अपने काम के बीच भी बेटी के साथ छोटे-छोटे खास पल शेयर करती नजर आती हैं, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है. आलिया अपनी लाइफस्टाइल में करियर और मदरहुड को काफी बैलेंस रखती हैं. (फोटो साभारः Instagram @aliaBhatt )
शेल्पा शेट्टी अपने काम फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ बच्चों की परवरिश में भी पूरी तरह एक्टिव रहती हैं.वे अपने बच्चों के साथ डेली लाइफ की एक्टिविटीज और फैमिली टाइम को बहुत अहम मानती हैं.उनकी जिंदगी में हेल्थ, डिसिप्लिन और फैमिली बॉन्डिंग का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. (फोटो साभारः Instagram @theshilpashetty )
करिश्मा कपूर ने फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी अपने काम और निजी जिंदगी के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाए रखा है. वह अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं और उनकी पढ़ाई से लेकर डेली रूटीन तक हर छोटी चीज पर ध्यान देती हैं. बिजी शेड्यूल के बावजूद वह फैमिली फर्स्ट अप्रोच को फॉलो करती हैं. उनकी लाइफस्टाइल में दिखता है कि वह एक प्रोफेशनल होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार और प्रेजेंट मां भी हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



