World

Japan Volcano Erupts : Japan Disaster | जापान में ज्वालामुखी का महाविस्फोट, 3500 मीटर ऊपर तक उठी राख की मीनारें

Last Updated:May 10, 2026, 03:31 IST

जापान के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक, सकुराजिमा में हुए भीषण विस्फोट ने कागोशिमा शहर को राख की मोटी चादर तले ढक दिया है. विस्फोट इतना पावरफुल था कि राख का गुबार आसमान में 3,500 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया, जिसे देख प्रशासन ने तुरंत अलर्ट लेवल-3 जारी कर दिया.जापान में ज्वालामुखी का महाविस्फोट, 3500 मीटर ऊपर उठी राख की मीनारें, वीडियोZoomजापान में ज्वालामुखी फटा

टोक्यो: पहाड़ों के पास बसे एक खूबसूरत शहर पर अचानक राख की बारिश होने लगी. आसमान काले धुएं से भर गया और एक अजीब सी महक पूरे शहर में फैल गई. ये किसी हॉरर मूवी का सीन नहीं बल्कि जापान के कागोशिमा शहर की रिएलिटी थी. यहां पर अचानक एक ज्वालामुखी फट गया, जिसके बाद आसमान में 3,500 मीटर की ऊंचाई तक राख का गुबार उठा और पूरे शहर को निगल गया. इस खौफनाक वाकये का एक वीडिया सामने आया है, जिसमें ज्वालामुखी फटता और उसकी काली राख शहर को चपेट में लेती साफ दिखाई दे रही है.

जापान में ज्वालामुखी फटते ही फैली दहशत

जापान के सबसे एक्टिव ज्वालामुखियों में से एक सकुराजिमा ने एक बार फिर से रौद्र रूप दिखाया. कागोशिमा शहर के निवासियों के लिए आज की सुबह किसी डरावने सपने जैसी थी. शहर के बाहर अचानक ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ, पूरा आसमान काले और धूसर धुएं से भर गया. कुछ ही घंटों के भीतर पूरा शहर राख की मोटी परत के नीचे दब गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें ऐसी दिख रही हैं मानो वहां ‘धूसर रंग की बर्फ’ की चादर बिछ गई हो.

हवा में घुली इस महीन राख की वजह से लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही है. निवासियों ने आंखों में तेज जलन और गले में खराश की शिकायत की है. ज्वालामुखी के क्रेटर यानी मुंह से दहकती हुई चट्टानें और गर्म पत्थर लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में गिरे हैं, जिससे आसपास के जंगलों और रिहाइशी इलाकों में भारी दहशत फैल गई है.

शहर की हालत देखते हुए अलर्ट लेवल-3 जारी

जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट लेवल-3 जारी कर दिया है. अधिकारियों ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें. प्रशासन ने अपील की है कि लोग अपनी खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद रखें. जो लोग बहुत जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें डबल मास्क और चश्मे पहनने की सलाह दी गई है ताकि फेफड़ों और आंखों को नुकसान न पहुंचे’.

Mount Sakurajima erupts in Japan — ash blankets an entire city

The Sakurajima volcano in Japan sent a column of ash up to 3,500 meters into the sky. It’s already the 15th eruption since the start of the year.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj