Entertainment
ऋषि कपूर-नीतू कपूर का 51 साल पुराना रोमांटिक गाना, शैलेंद्र सिंह की आवाज ने बनाया एवरग्रीन, दिल में उतर जाती है धुन

नई दिल्ली. ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी को स्क्रीन पर देखना हमेशा एक ट्रीट की तरह होता है. उनकी फिल्म रफू चक्कर (1975) का गाना तुमको मेरे दिल ने पुकारा है इस बात का सबूत है. यह गाना बॉलीवुड के उन एवरग्रीन रोमांटिक गानों में से एक है जिसे सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इस गाने की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी और ऋषि-नीतू के बीच की लाजवाब केमिस्ट्री है. नीतू कपूर की मासूमियत और ऋषि कपूर का वो चॉकलेटी बॉय वाला अंदाज दर्शकों को अपना दीवाना बना लेता है. इसे शैलेंद्र सिंह और कंचन ने अपनी आवाज दी है. शैलेंद्र सिंह की आवाज उस दौर में ऋषि कपूर पर एकदम फिट बैठती थी. कल्याणजी-आनंदजी ने इसमें बहुत ही प्यारा और हल्का संगीत दिया है जो सीधा दिल में उतर जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



