अपकमिंग फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ को लेकर चर्चा में रसिका दुग्गल, बच्चों के सिनेमा पर फिल्ममेकर्स से कही यह बड़ी बात

Last Updated:October 23, 2026, 12:01 IST
एक्ट्रेस रसिका दुग्गल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस दौरान उन्होंने फिल्ममेकर्स से बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा फिल्में बनाने की अपील की है ताकि बच्चों की जिज्ञासा और इमेजिनेशन को बढ़ावा मिल सके .रसिका दुग्गल ने बच्चों की फिल्मों पर रखी बात (फोटो साभार-imdb)
नई दिल्ली: एक्ट्रेस रसिका दुग्गल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं, जिसमें वह थॉमस नाम के बच्चे की मां जेसी मिरांडा का अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान रसिका ने बच्चों के लिए बनने वाले सिनेमा को लेकर एक बेहद खास अपील की है.
उनका मानना है कि इंडस्ट्री में बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा फिल्में बननी चाहिए, ताकि उनकी सोच और इमेजिनेशन को एक नई दिशा मिल सके .
बच्चों के लिए क्यों जरूरी हैं ऐसी फिल्में?
रसिका दुग्गल का कहना है कि ‘लिटिल थॉमस’ जैसी फिल्में बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. यह कहानियां बच्चों को उनके खुद के अनुभवों और भावनाओं से जोड़ने का मौका देती हैं. ऐसी फिल्में बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें सवाल पूछने, इमेजिन करने और अपने आसपास की दुनिया को समझने की पूरी आजादी देती हैं. रसिका का मानना है कि सिनेमा दुनिया को बड़ा करने और क्रिएटिविटी को बढ़ाने का एक शानदार जरिया है .
जिज्ञासा को अपनाने की जरूरत
बच्चों के सिनेमा पर खुलकर बात करते हुए रसिका ने कहा कि हमें ऐसी फिल्मों की बहुत जरूरत है, जिनसे बच्चे खुद को आसानी से कनेक्ट कर सकें. मेकर्स को बच्चों की जिज्ञासा को नजरअंदाज करने के बजाय उसे दिल से अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों की फिल्में हल्की-फुल्की न होकर भी काफी एंटरटेनिंग हो सकती हैं. रसिका चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा फिल्ममेकर्स ऐसी कहानियों पर काम करें, जिन्हें बच्चे खुलकर एंजॉय कर सकें .
90 के दशक के गोवा की कहानी
फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ का डायरेक्शन कौशल ओझा ने किया है. यह फिल्म 1990 के दशक के गोवा में सेट है और सात साल के थॉमस और उसके परिवार के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाती है. यह कहानी मशहूर शो मालगुडी डेज और रस्किन बॉन्ड की कहानियों की याद दिलाती है. फिल्म में गुलशन देवैया, रसिका दुग्गल और चाइल्ड आर्टिस्ट हृदांश पारेख लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक मासूम बच्चे के सवालों और उसकी जिज्ञासा के इर्द-गिर्द घूमती है .
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
October 23, 2026, 12:01 IST



