मदर्स डे पर मां बनी ढाल, कुत्ते से भिड़कर लहूलुहान बेटी को बचाया, सिर पर लगे 12 टांके

मदर्स डे पर मां बनी ढाल, कुत्ते से भिड़कर लहूलुहान बेटी को बचाया, लगे 12 टांके
Mother’s Day Special: पाली जिले के शेरावाला गांव में मदर्स डे के मौके पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर में सो रही दो साल की बच्ची संगीता पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया और उसे सिर से पकड़कर बाहर घसीटने लगा. चकूबाई नाम की मां ने जान की परवाह किए बिना कुत्ते से भिड़कर लाठी से वार कर अपनी बेटी को बचा लिया. बच्ची को गंभीर हालत में नाना अस्पताल से पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर पर 12 टांके लगाए फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर चिंता बढ़ा दी है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




