Sports

सांसें थाम देने वाले मैच में आखिरी गेंद पर जीती आरसीबी, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर, क्रुणाल की मेहनत लाई रंग

होमखेलक्रिकेट

सांसें थाम देने वाले मैच में आखिरी गेंद पर जीती RCB, MI प्लेऑफ की रेस से बाहर

Last Updated:May 10, 2026, 23:46 IST

MI vs RCB Highlights: रायपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को आखिरी गेंद पर हराया. क्रुणाल पंड्या की 73 रनों की पारी से आरसीबी ने यह मुकाबला दो विकेट से अपने नाम कर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. बचे हुए तीनों मुकाबले जीतकर भी मुंबई अब टॉप-4 में जगह नहीं बना सकेगी.सांसें थाम देने वाले मैच में आखिरी गेंद पर जीती RCB, MI प्लेऑफ की रेस से बाहरZoomआरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराया.

नई दिल्ली. रायपुर के शहीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें आखिरी गेंद पर आरसीबी ने मुंबई को दो विकेट हरा दिया. सीजन का यह 54वां मुकाबला कई बार पलटा, लेकिन आखिर में बाजी होम टीम बेंगलुरु ने मारी. 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. क्रुणाल पंड्या ने अर्धशतकीय पारी खेलकर आरसीबी को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ ही आरसीबी अब पॉइंट्स टेबल में 14 अंक लेकर टेबल टॉपर बन गई है. दूसरी ओर, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. मुंबई की यह 11 मैचों में आठवीं हार है. यहां से उसका टॉप-4 में जगह बनाना किसी भी तरह संभव नहीं है. लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली इस सीजन दूसरी टीम है.

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj