World

apanese train spray incident news| 10 hospitalized Japan train| train service halted Japan|

Last Updated:May 10, 2026, 20:53 IST

जापान के स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि यात्रियों को ट्रेन में अचानक कुछ अजीब महसूस हो रहा था. उन्हें खांसी आने लगी. सांस लेने में कठिनाई हो रही थी. इसके बाद ट्रेन को रोका गया था.  ट्रेन में स्प्रे कांड, 10 अस्पताल में भर्ती, ठप करनी पड़ी सेवा, आखिर हुआ क्या?ZoomTrain (AI Generated Photo)

जापान में ट्रेन में यात्रा कर रहे 10 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया. ट्रेन के डिब्बे में किसी ने केमिकल कुछ स्प्रे किया गया था. घटना जापान के समय अनुसार, रविवार शाम 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है. उस समय ट्रेन ईस्ट जापान रेलवे कंपनी की उएनो-टोक्यो के टोकाइडो लाइन पर थी.

जानकारी मिली है कि ट्रेन कानागावा प्रान्त के ओडावारा स्टेशन से गुन्मा प्रान्त के ताकासाकी स्टेशन की ओर जा रही था. स्प्रे से कुछ यात्री प्रभावित हुए. उन्होंने उतारने के लिए ट्रेन को कावासाकी स्टेशन पर रोका गया. इसके अलावा कोई नुकसान हुआ है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

अचानक से खांसने लगे यात्री

जेआर ईस्ट के अनुसार, ट्रेन ने कावासाकी स्टेशन पर सर्विस रोकी गई हैं. लेकिन बाद की ट्रेनें योकोसुका लाइन के ट्रैक का इस्तेमाल करके चल रही हैं. सिंगापुर की वेबसाइट स्ट्रेट्स टाइम्स ने इस हादसे को लेकर रिपोर्ट छापी है. यात्रियों ने इस घटना की सूचना दिए जाने के बाद यह स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर कावासाकी स्टेशन पर रुकी थी.

जापान के स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि यात्रियों को ट्रेन में अचानक कुछ अजीब महसूस हो रहा था. उन्हें खांसी आने लगी. सांस लेने में कठिनाई हो रही थी.

अधिकारियों को इसके बारे में शाम लगभग 4.30 बजे मिली. अधिकारियों के पास एक इमरजेंसी कॉल मिली.  इसमें बताया गया कि ट्रेन कावासाकी शहर से गुजर रही थी, तब ट्रेन के डिब्बों के अंदर कोई पदार्थ स्प्रे किया गया. ट्रेन रुकने के बाद 20 से अधिक एम्बुलेंस और इमरजेंसी गाड़ियां जेआर कावासाकी स्टेशन पहुंचे.

रोकनी पड़ी ट्रेन सेवाएं

जापान के सात रेलवे ग्रुप हैं. ईस्ट जापान रेलवे कंपनी, जिसे ईस्ट कहा जाता है. ये कंपनी इन साथ कंपनियों में सबसे बड़ी है. इस हादसे के बाद जेआर ईस्ट ने योकोहामा और शिनागावा स्टेशनों के बीच अप-बाउंड टोकाइडो लाइन पर सेवाएं रोकी की गईं. बाद में ट्रेनें योकोसुका लाइन के ट्रैक पर चलाई गईं. अधिकारियों ने इस स्प्रे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj