Health

कान में जमा मैल अपने आप निकल जाएगा बाहर, जानें ईयरवैक्स रिमूव करने के 5 सुरक्षित तरीके

Last Updated:May 14, 2026, 23:06 IST

Earwax Removal Tips: कान में मैला जमा होना एक कॉमन समस्या है, लेकिन इसे घर पर निकालना काफी रिस्की होता है. अगर आप कान में जमा ईयरवैक्स को बाहर निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ सेफ तरीके अपना सकते हैं. गुनगुना पानी, तेल, ईयर ड्रॉप्स और भाप जैसे घरेलू तरीकों से कान का मैल आसानी से साफ किया जा सकता है.कान में जमा मैल अपने आप निकल जाएगा बाहर, ईयरवैक्स रिमूव करने के 5 सेफ तरीकेZoomकुछ आसान तरीकों से घर पर ईयरवैक्स रिमूव कर सकते हैं.

How to Clean Earwax Safely: कान में जमा होने वाला मैल यानी ईयरवैक्स शरीर की एक प्राकृतिक सुरक्षा परत होती है, जो धूल, बैक्टीरिया और गंदगी को कान के अंदर जाने से रोकती है. कई बार ईयरवैक्स ज्यादा मात्रा में जमा हो जाता है, जिससे कान बंद होने जैसा महसूस होता है, सुनने में परेशानी आने लगती है या खुजली और दर्द की समस्या हो सकती है. ऐसे में जल्दबाजी में लोग कॉटन बड्स या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो कान को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए ईयरवैक्स हटाने के लिए हमेशा सुरक्षित और सही तरीकों को अपनाना चाहिए.

ईयरवैक्स निकालने के सुरक्षित तरीके | Safe Ways To Remove Earwax
हेल्थ से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक ईयरवैक्स हटाने का सबसे सुरक्षित तरीका गुनगुने पानी का इस्तेमाल है. नहाते समय हल्का गुनगुना पानी कान के बाहरी हिस्से तक पहुंचने दें. इससे जमा हुआ मैल धीरे-धीरे नरम होने लगता है और अपने आप बाहर निकल सकता है. ध्यान रखें कि बहुत तेज पानी का दबाव कान में न जाए, क्योंकि इससे कान के पर्दे को नुकसान हो सकता है.

दूसरा तरीका है बेबी ऑयल या ऑलिव ऑयल की मदद लेना. कान में 2 से 3 बूंद हल्का गुनगुना तेल डालने से वैक्स नरम हो जाता है और आसानी से बाहर आने लगता है. तेल डालने के बाद कुछ मिनट तक सिर को एक तरफ झुकाकर रखें. यह तरीका पुराने और सख्त ईयरवैक्स को निकालने में काफी मददगार माना जाता है.

कान का मैल साफ करने का तीसरा तरीका ईयर ड्रॉप्स का इस्तेमाल है. मेडिकल स्टोर पर मिलने वाले ईयरवैक्स रिमूवल ड्रॉप्स कान में जमा मैल को घोलने में मदद करते हैं. डॉक्टर की सलाह से इनका इस्तेमाल करने पर वैक्स आसानी से बाहर निकल सकता है. अगर कान में दर्द, संक्रमण या पहले से कोई समस्या हो, तो बिना सलाह के कोई ड्रॉप इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

चौथा तरीका है गर्म भाप लेना. भाप लेने से कान के अंदर जमा मैल नरम होने लगता है और बाहर निकलने में आसानी होती है. इसके लिए गर्म पानी से निकलने वाली भाप को कुछ मिनट तक लें. यह तरीका कान को साफ करने के साथ-साथ बंद कान की परेशानी में भी राहत दे सकता है. हालांकि यह काम बेहद सावधानी के साथ करें.

पांचवां और सबसे सुरक्षित तरीका है डॉक्टर से प्रोफेशनल ईयर क्लीनिंग करवाना. अगर कान में बहुत ज्यादा मैल जमा हो गया हो, सुनने में परेशानी हो रही हो या दर्द महसूस हो रहा हो, तो घर पर बार-बार सफाई करने की बजाय ईएनटी विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए. डॉक्टर विशेष उपकरणों की सहायता से बिना किसी नुकसान के कान का मैल साफ कर देते हैं. इससे कान के पर्दे को चोट पहुंचने या संक्रमण होने का खतरा भी कम रहता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj