सरिस्का टाइगर रिजर्व में बढ़ा रोमांच, लगातार दिख रहे बाघ और शावक, अब इसकी है तैयारी

सरिस्का टाइगर रिजर्व में बढ़ा रोमांच, लगातार हो रही बाघ और शावक की साइटिंग
Sariska Tiger Reserve: अलवर का सरिस्का टाइगर रिजर्व इन दिनों पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लगातार हो रही टाइगर साइटिंग के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. वर्तमान में सरिस्का में 52 बाघ, बाघिन और शावक मौजूद हैं, जो इसके इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी संख्या मानी जा रही है. जंगल सफारी के दौरान कई बार बाघिन अपने शावकों के साथ नजर आ रही हैं, जिससे पर्यटकों का रोमांच बढ़ गया है. अधिकारियों के अनुसार सरिस्का का केवल 6.07 प्रतिशत क्षेत्र ही सफारी के लिए खुला है, जबकि भविष्य में नए रूट शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है. राज्य सरकार और वन विभाग के प्रयासों से सरिस्का तेजी से एनसीआर के प्रमुख वाइल्डलाइफ टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




