Rajasthan

अजमेर पुलिस के शिकंजे में आए ‘रॉयल एनफील्ड’ के शौकिन चोर, पलक झपकते ही कर लेते हैं पार

Last Updated:May 15, 2026, 16:30 IST

Ajmer News : अजमेर पुलिस ने बुलेट बाइक के शौकिन दो चोरों को पकड़ा है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 30 मोटरसाइकिलें बरामद की है. इनमें से 11 रॉयल इनफील्ड है. पकड़े गए चोरों में से एक मेड़ता थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं.अजमेर पुलिस के शिकंजे में आए 'रॉयल एनफील्ड' के शौकिन चोरZoomपुलिस ने .दोनों चोरों से 30 वाहन बरामद किए हैं. उनमें से 11 रॉयल एनफील्ड बाइक हैं.

अजमेर. अगर आप बुलेट मोटरसाइकिल के शौकिन हैं तो जरा संभलकर चलें. कहीं भी आएं-जाएं तो अपनी बाइक को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें. अन्यथा कब आपकी बाइक गायब हो जाएगी कुछ नहीं कहा जा सकता है. यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अजमेर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये चोर बुलेट के शौकिन हैं. ये बुलेट पर नजर गड़ाए रखते हैं और पलक झपकते ही उनको पार कर लेते हैं. अजमेर पुलिस ने उनके पास चोरी की 30 बाइक और स्कूटी बरामद की है. इनमें 11 रॉयल इनफील्ड हैं.

अजमेर पुलिस ने जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों को देखते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं. इनमें 11 रॉयल एनफील्ड, 17 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी शामिल हैं. अजमेर ग्रामीण उपाधीक्षक ने नेतृत्व में पीसांगन थाना पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई में मेड़ता निवासी सारुद्दीन और लक्ष्मण को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उन्हें मेड़ता के विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखते थे.

एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैअजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अपने शौक पूरे करने और आर्थिक लाभ के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. आरोपी महंगी गाड़ियों को सस्ते दामों में बेचने का काम करते थे. गिरफ्तार आरोपी सारुद्दीन मेड़ता का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ बाइक चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे क दर्ज हैं. वह बेहद शातिर किस्म का चोर है. पुलिस ने जिन 30 बाइक और स्कूटी को बरामद किया है वे अजमेर जिले से और अन्य जिलों से चुराई गई है.

बरामइ वाहनों की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक हैपुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये बाइक्स अजमेर के पीसांगन, अजमेर शहर, जोधपुर, जैतारण, डेगाना, चंपा खेड़ा मेड़ता, भोपालगढ़, खाटूश्यामजी इलाके से चुराई गई है. बरामद किए गए सभी वाहनों की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है. इस पूरे मामले के खुलासे में एएसआई आत्माराम विश्नोई सहित चार कांस्टेबलों की अहम भूमिका रही. पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है ताकि वास्तविक वाहन मालिकों की पहचान कर गाड़ियां उन्हें सुपुर्द की जा सके. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj