‘जबतक सब ठीक नहीं हो जाता, एक्टिंग नहीं करूंगा’, रुमर्ड गर्लफ्रेंड के वीडियो पर छलका तमिल स्टार का दर्द

Last Updated:May 16, 2026, 16:31 IST
तमिल स्टार रवि मोहन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कही जा रहीं केनिशा फ्रांसिस का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रोलिंग और मानसिक तनाव को लेकर खुलकर बात करती नजर आईं. वीडियो में रोते हुए केनिशा ने बताया कि वह चेन्नई छोड़ रही हैं और सोशल मीडिया से भी दूरी बना लेंगी. वहीं पत्नी आरती रवि से तलाक की खबरों के बीच रवि मोहन ने भी अपनी पर्सनल लाइफ पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब तक सब ठीक नहीं हो जाता, तब तक वह एक्टिंग नहीं करूंगा. नीचे पढ़ें पूरी खबर…
<span style=”font-size: 20px;”> साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस एक्टर रवि मोहन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पत्नी आरती रवि से अलग रहने और तलाक की खबरों के बीच अब सिंगर और थेरेपिस्ट केनिशा फ्रांसिस का नाम भी इस पूरे मामले में काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से इन तीनों को लेकर लगातार बातें हो रही हैं. अब इस कहानी में नया मोड़ तब आया, जब केनिशा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए चेन्नई छोड़ने और सोशल मीडिया से दूर जाने का फैसला सुना दिया.</span>
रवि मोहन और आरती रवि के रिश्ते में काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं और उनका तलाक का मामला चेन्नई हाई कोर्ट में चल रहा है. इसी बीच केनिशा फ्रांसिस का नाम अचानक सुर्खियों में आने लगा. सोशल मीडिया पर कई लोग यह दावा करने लगे कि रवि और आरती के रिश्ते में आई दूरी की वजह केनिशा हैं. हालांकि इस मामले को लेकर अलग-अलग बातें सामने आती रही हैं.
<span style=”font-size: 20px;”>मामला तब ज्यादा बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर आरती रवि के समर्थन में कमेंट करने वालों को केनिशा जवाब देने लगीं. इसके बाद आरती की तरफ से कोर्ट में शिकायत की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट ने केनिशा को आरती के खिलाफ मीडिया या सोशल मीडिया पर कुछ भी बोलने से रोक दिया है.</span>
Add as Preferred Source on Google
<span style=”font-size: 20px;”>लगातार ट्रोलिंग और लोगों की बातों के बीच केनिशा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा कि जब रवि मोहन मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने सिर्फ एक दोस्त और थेरेपिस्ट की तरह उनका साथ दिया था. वीडियो में केनिशा काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि वह कभी किसी का घर तोड़ना नहीं चाहती थीं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लगातार मिल रही नफरत से परेशान होकर अब वह चेन्नई छोड़ रही हैं और सोशल मीडिया से भी दूर हो जाएंगी.</span>
<span style=”font-size: 20px;”>वहीं रवि मोहन ने भी मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द साझा किया. उन्होंने कहा कि इतने समय तक चुप रहना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. अभिनेता ने दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा. रवि मोहन ने यह भी कहा कि जब तक उनकी पर्सनल लाइफ ठीक नहीं हो जाती, तब तक वह एक्टिंग नहीं करेंगे. बातचीत के दौरान वह काफी भावुक दिखाई दिए.</span>
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



