Rajasthan

गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा हमला, BJP विधायक के भतीजे के चयन पर उठाए गंभीर सवाल

Last Updated:May 17, 2026, 09:50 IST

Govind Singh Dotasra targets BJP on NEET: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने NEET 2025 मामले में बड़ा आरोप लगाते हुए जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल के भतीजे के चयन पर सवाल उठाए हैं. डोटासरा ने कहा कि धांधली के आरोपी दिनेश की गिरफ्तारी के बाद “बड़े लोगों” के शामिल होने की बात कही गई थी, जिसका कनेक्शन अब बीजेपी विधायक के परिवार से जुड़ रहा है. उन्होंने लाखों युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने वाले इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क और बीजेपी नेताओं के खिलाफ निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

"बड़े लोग" इधर हैं... तो BJP के "माफिया" किधर हैं? Dotasra ने उठाए सवालZoomराजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

Jaipur: NEET 2025 परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देश और राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले में सीधे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरते हुए बेहद गंभीर और तीखे सवाल खड़े किए हैं. डोटासरा ने सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा खुलासा करने का दावा करते हुए पूछा है कि अगर “बड़े लोग” इस तरफ हैं, तो फिर बीजेपी के “माफिया” किधर छिपे हैं? इस बयान के बाद से ही प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है.

गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने आरोपों में दावा किया है कि नीट 2025 (NEET 2025) में चीटिंग और धांधली के आरोपी दिनेश और मांगीलाल बिंवाल के केवल पांच बच्चों का ही चयन नहीं हुआ है, बल्कि इस खेल की जड़ें और गहरी हैं. डोटासरा के अनुसार, इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी के करीबी नेता और उसी क्षेत्र जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल मीणा के भतीजे का भी नीट 2025 में चौंकाने वाला चयन सामने आया है. कांग्रेस नेता ने इस चयन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे सीधे तौर पर पेपर लीक नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की है.

मतलब “बड़े लोग” इधर हैं.. तो BJP के “माफिया” किधर हैं?

2025 #NEET में चीट से आरोपी दिनेश और मांगीलाल बिंवाल के केवल 5 बच्चों का ही चयन नहीं हुआ..
नीट 2025 में आरोपी के करीबी नेता और उसके क्षेत्र जमवारामगढ़ से BJP विधायक महेंद्र पाल जी के भतीजे का भी चयन हुआ है। याद है..… pic.twitter.com/42UrNAmTbk

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj