National

Tiger Shroff firing LIVE: टाइगर श्रॉफ शूटआउट मामले में FIR दर्ज, सलमान खान को लेकर बढ़ी च‍िंता, छावनी में तब्‍दील हुआ एक्‍टर का गैलेक्‍सी अपार्टमेंट

Last Updated:October 19, 2026, 08:35 IST

Tiger Shroff Car Firing Live: रव‍िवार रात 18 अक्‍टूबर को टाइगर श्राॅफ पर हुए हमले के बाद जुहू पुल‍िस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 3 अज्ञात हमलावरों के ख‍िलाफ केस दर्ज क‍िया गया है. दूसरी तरह सलमान खान की सुरक्षा को…और पढ़ेंLIVE: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में FIR दर्ज, सलमान खान का बंगला बना छावनीZoom

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुल‍िस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है.

Tiger Shroff Car Firing Live: रविवार शाम 18 अक्‍टूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने एक्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. उस वक्त टाईगर जुहू इलाके में अपनी गाड़ी में थे. हालांकि उन्हें इस हमले में कुछ चोटें ही आई हैं, फिलहाल वे सुरक्षित हैं. इस बीच हमलावरों की कुंडल खंगालने निकली मुंबई पुलिस ने शूटआउट के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है. इस बाइक की नंबर प्लेट से अपराध‍ियों की डिटेल निकाली जा रही है. सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लेने के बाद एक बार फिर चिंता बढ़ गई और पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्‍थ‍ित गैलेक्‍सी अपार्टमेंट की सुरक्षा भी बढ़ा दी है. बिश्नोई गैंग की तरफ से पहले भी सलमान खान को धमकी दी जा चुकी है.

बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुई इस गोलीबारी में उनके ड्राइवर और पास में ही मौजूद एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हो गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए 15 टीमें बनाई हैं और हमलावरों की बाइक बरामद कर ली है.

पुलिस का कहना है कि टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई. उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट लगी है. ऑटो वाले चौहान भी घायल हुए हैं. हालांकि दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था. फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं.

इस हमले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर और टाइगर श्रॉफ से बात की. उन्होंने जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही एकनाथ श‍िंंदे ने भी टाइगर से मुलाकात की.

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जरूर इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है. पुलिस का कहना है घटना जुहू पुलिस स्टेशन के इलाके में पुष्पा पार्क के पास हुई. इस दौरान अज्ञात लोगों ने एक्‍टर और उनके दोस्त पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर‍िंग की. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति गाड़ी पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है और गोलियों के सबूत जमा किए जा रहे हैं. इस दौरान टाइगर के पिता और जाने माने बॉलीवुड अभ‍िनेता जैकी श्रॉफ ने बताया है कि बेटा सुरक्षित है और पुलिस की जांच में मदद कर रहा है.

विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ एक्शन फिल्मों के स्टार हैं. उन्होंने ‘हीरोपंती’, ‘बागी’ और ‘वार’ जैसी फिल्में की हैं.

October 19, 202607:52 IST

Tiger Shroff car Firing Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जुहू पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, ये लगीं धाराएं

Tiger Shroff car Firing Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जुहू पुलिस ने केस दर्ज कर ल‍िया है.  अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

October 19, 202607:46 IST

Tiger Shroff Firing LIVE: लॉरेंस बिश्नोई के भाई का ऑडियो आया सामने, पुलिस ने सलमाल खान की बढ़ाई सुरक्षा

Tiger Shroff Firing LIVE:  फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनिल पंडित का ऑडियो सामने आया है.गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है और सुरक्षा को मजबूत कर दिया है.

पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के चारों तरफ तैनात कर दिए गए हैं. यहां पुलिस की कई गाड़ियां भी मौजूद हैं.

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 19, 2026, 07:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj