36 साल पहले आई उस फिल्म का गाना, जिसकी दीवानगी में कई लोग पहुंच गए थे जेल, मूवी को मिल चुके हैं 3 अवॉर्ड

Last Updated:May 17, 2026, 16:36 IST
आज से करीब 36 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसके रिलीज होने के बाद देशभर में कई लोग गिरफ्तार हो गए थे.इस फिल्म ने एक दो नहीं बल्की तीन-तीन फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीते थे.मगर इस मूवी के एक गानें ने बहुत से लोगों को जेल तक पहुंचा दिया था. क्या आप जानते हैं कौन सी है ये फिल्म, चलिए बताते हैं.
एक ऐसा दौर था जब किसी फिल्म का गाना सिर्फ हिट नहीं होता था, बल्कि लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन जाता था. थिएटर के बाहर लंबी लाइनें लगती थीं, अंदर सीटियां और तालियों की आवाज गूंजती रहती थी. उस समय एक फिल्म आई, जिसने एक्शन, म्यूजिक और स्टार पावर का ऐसा तूफान खड़ा किया कि पूरा देश उसका दीवाना हो गया. इस गाने के चक्कर में देश के कई गिरफ्तार हुए थे. (फोटो साभारः IMDB )
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्की ‘त्रिदेव’ मूवी है. यह फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी. उस दौर में इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक नया एक्शन लेवल दिखाया था. त्रिदेव में सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह और जैकी श्रॉफ पहली बार साथ नजर आए और उनकी तिकड़ी ने स्क्रीन पर आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया. रिलीज के साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. (फोटो साभारः IMDB )
फिल्म की सबसे खास बात थी इसका दमदार स्क्रीन प्रेजेंस. सनी देओल का गुस्सा, नसीरुद्दीन शाह की गंभीर एक्टिंग और जैकी श्रॉफ का स्टाइल… तीनों का अंदाज बिल्कुल अलग था. जब ये तीनों एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देते थे तो थिएटर का माहौल ही बदल जाता था. दर्शक हर सीन को बड़े ध्यान से देखते थे. (फोटो साभारः IMDB )
Add as Preferred Source on Google
‘त्रिदेव’ सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं थी. इसमें क्राइम, पॉलिटिक्स और धोखे की ऐसी कहानी दिखाई गई थी, जिसने लोगों को आखिर तक बांधकर रखा. हर कुछ मिनट बाद कहानी में नया ट्विस्ट आता था और यही वजह थी कि फिल्म हर उम्र के लोगों को पसंद आई. उस दौर में लोग इसे बार-बार थिएटर जाकर देखते थे. (फोटो साभारः IMDB )
फिल्म का गाना ‘ओए ओए’ आते ही पूरे देश में सनसनी मच गई थी. हर शादी, पार्टी और स्टेज शो में यही गाना बजने लगा था. इस गाने की धुन इतनी पॉपुलर हुई कि लोग थिएटर में भी सीट छोड़कर डांस करने लगते थे. कई जगह इसकी दीवानगी इतनी बढ़ गई थी कि पुलिस तक को मामला संभालना पड़ा था. (फोटो साभारः IMDB )
दरअसल, निर्देशक राजीव राय ने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि 90 के दशक में आए “ओए ओए” गाने पर बैन तो नहीं लगाया गया, लेकिन यह थोड़ा बदनाम जरूर हो गया था. “ओए ओए” गाने की वजह से पूरे भारत में लोग इसे छेड़खानी के लिए इस्तेमाल करने लगे थे, जिसकी वजह से लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने उस गाने का इस्तेमाल छेड़खानी के लिए करना शुरू कर दिया.
बता दें कि 1989 में आई ब्लॉकबस्टर त्रिदेव का गाना “ओए ओए” ग्लोरिया एस्टेफन के ग्लोबल हिट गाने “रिदम इज़ गोना गेट यू” से इंस्पायर था. कल्याणजी- आनंदजी की दिग्गज जोड़ी द्वारा कंपोज था. वहीं कविता कृष्णमूर्ति और सुरेश वाडकर ने इसे अपनी आवाज दी थी.
‘त्रिदेव’ सिर्फ एक सुपरहिट फिल्म नहीं थी, बल्कि 80s के सिनेमा की पहचान बन गई थी. इस फिल्म ने म्यूजिक, एक्शन और मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड ही बदल दिया था. आज भी जब इसका नाम लिया जाता है तो लोगों को थिएटर का वही पुराना क्रेज, सीटियां और तालियों वाली दीवानगी याद आ जाती है.यही वजह है कि इस फिल्म को तीन फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.(फोटो साभारः IMDB )
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



