राजस्थान में रफ्तार का कहर, प्रतापगढ़ और नागौर में दो बड़े सड़क हादसों में 7 की मौत, कई घायल

Last Updated:May 17, 2026, 08:59 IST
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के प्रतापगढ़ में NH-56 पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन अज्ञात युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. वहीं दूसरी ओर नागौर के कुचेरा क्षेत्र में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें मेड़ता सिटी और कुचेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान में रफ्तार का कहर, प्रतापगढ़ और नागौर में दो बड़े सड़क हादसों में 7 की मौत, कई घायल
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दो अलग-अलग जिलों से देर रात और अलसुबह दिल दहला देने वाले सड़क हादसों की बड़ी खबर सामने आई है. प्रतापगढ़ और नागौर जिलों में हुए इन भीषण एक्सीडेंट्स में कुल 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.
पहली बड़ी घटना प्रतापगढ़ जिले से राष्ट्रीय राजमार्ग-56 (NH-56) पर सामने आई है. धमोतर थाना क्षेत्र के सेवरा गांव के पास देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक उछलकर करीब 30 फीट दूर जाकर गिरे. हादसे में सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आने के कारण तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई.
सूचना मिलते ही धमोतर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. गंभीर चोटों के कारण मृतकों के चेहरे पूरी तरह बिगड़ चुके हैं, जिससे फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है. पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
नागौर में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, 4 की मौत और 6 घायलदूसरा दर्दनाक हादसा नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र में चकढाणी और पुनास गांव के बीच हुआ. यहाँ एक तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. यह टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे में कार और बस में सवार करीब आधा दर्जन (6) लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही कुचेरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कुचेरा और मेड़ता सिटी के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Nagaur,Nagaur,Rajasthan



