Sports

मैं बहुत निराश था, खेलना चाहता था लेकिन आरसीबी में…प्लेऑफ द मैच बनने के बाद वेंकटेश ने फोडा बम, दिया बवाली बयान

Last Updated:May 17, 2026, 21:58 IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने मैच जिताऊ पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने. मुकाबला खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में खेलने के लिए छटपटा रहे थे. उनको निराशा हो रही थी कि मौका नहीं दिया जा रहा.प्लेऑफ द मैच बनने के बाद वेंकटेश ने फोडा बम, दिया बवाली बयानZoomपंजाब किंग्स के खिलाफ वेंकटेश अय्यर बने प्लेयर ऑफ द मैच, आरसीबी को पहुंचाया प्लेऑफ में

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वेंकटेश अय्यर को इस साल अब तक सिर्फ चार मैच ही खेलने मिले हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 40 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली. उन्हें इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उनकी पारी के दम पर ही RCB ने धीमी धर्मशाला पिच पर 4 विकेट के नुकसान पर 222 बनाए. पंजाब की टीम 199 रन ही बना पाई. 23 रन की जीत के बाद अय्यर ने जो बयान दिया वो हिला देने वाला था.

अय्यर ने मैच के बाद कहा, “तकनीकी रूप से यह मेरा दूसरा [तीसरा] मैच है. यह पहली बार है जब मुझे लंबी पारी खेलने का मौका मिला. यह ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार मिलने से ज्यादा खुशी की बात है.”

PBKS के खिलाफ अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और आठ चौके और चार छक्के लगाए. अय्यर ने कहा, “ये झूठ होगा अगर कहूं कि निराश नहीं था, या मैच खेलने के लिए नहीं छटपटा रहा था. मैं सच में खेलना चाहता था. हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलने का मौका ही सबसे अहम है. हम खेलना चाहते हैं, अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. मैं यहां काफी समय से हूं और जानता हूं कि यह एक चैंपियन टीम है. कॉम्बिनेशन में बदलाव करना हमेशा सही नहीं होता. मैंने हमेशा कोचिंग स्टाफ से कहा कि मुझे खिलाओ, मैं प्रदर्शन करूंगा. मुझे खुशी है कि मुझे मौका मिला.”

A maiden fifty in red and gold ❤️

Venkatesh Iyer is putting on a show in Dharamshala 👌

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj